KAIMGANJ NEWS – पीएम व सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप गिनाई व्योरेवार समस्याएँ
कायमगंज /फर्रुखाबाद
समाज सुधारक न्याय संगठन ने आज तहसील परिसर में पहुंचकर जनहित में विभिन्न मांगों को लेकर शासन / प्रशासन से मांग कर कहा कि जीडीपी के तहत प्रति वोटर को 11,900 रुपये वोटरशिप लागू कर सीधे उनके खातों में भेजा जाए। इसके साथ ही नेताओं की लुभावनी योजनाओं को बंद करने, गलत आ रहे बिजली बिलों को सही कराने और बाढ़ से कटे मुख्य मार्गों की मरम्मत कराने की पुरजोर मांग कर जनतांत्रिक ढंग से आबाज बुलंद की । उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कर्ज माफी, काला धन वापस लाकर बेनाम संपत्तियों को गरीबों के नाम करने और नेताओं की संपत्तियों की जांच कराने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि सांसद और विधायकों की पेंशन बंद की जाए और बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाए। कंपिल क्षेत्र के कुछ बाढ़ प्रभावित गांवों में वोट उपलब्ध कराने, चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और सूत मिल परिसर स्थित भवन में आलू आधारित कारखाना स्थापित करने की भी मांग उठाई। वहीं, लोहिया अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिलाने की अपील की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में राजाराम शर्मा, सरवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, श्रीपाल, रणबीर सिंह यादव, रंजीत, सत्येंद्र, किशन पाल, अखिलेश शाक्य, महेंद्र मोहन, रामजीत व किशनपाल सहित कई संगठन पदाधिकारी / सदस्य उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb