KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे नियम तार-तार: चौकी के चेतावनी बोर्ड पर ‘पार्किंग माफिया’ का कब्जा, 20 रुपये बचाने के फेर में बंधक बनी एंबुलेंस और जनता!

Picsart 26 10 06 14 53 18 087

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल और तहसील मार्ग पर मनमर्जी का पहिया, मुंसिफ कोर्ट आने वाले बने मुसीबत; कायदे-कानून को ठेंगा दिखा रहे वाहन सवार, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का जनआक्रोश।

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)

​कस्बा चौकी की दीवार पर चस्पा चेतावनी का वह सरकारी बोर्ड अब सिर्फ एक कागजी मजाक बनकर रह गया है! जहां पुलिस का खौफ होना चाहिए था, ठीक उसी चौखट के बाहर बेलगाम वाहन चालकों ने सड़क को अपनी बपौती समझकर ‘मुफ्त का गैराज’ बना डाला है। जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी का ही नतीजा है कि नगर की सबसे संवेदनशील सड़क—जहां एक ओर जिंदगी बचाने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) है और दूसरी ओर इंसाफ की चौखट यानी तहसील व मुंसिफ न्यायालय—आज दिन-रात जाम के झाम में कराह रही है।

​20 रुपये की ‘कंजूसी’ और पूरे शहर को सजा!

तहसील परिसर में पार्किंग का पुख्ता बंदोबस्त है, लेकिन जेब से चंद सिक्के ढीले न करने की फितरत ने आम राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। तारीख पेशी पर आने वाले वादकारी हों या अपने निजी रसूख में चूर लोग, तहसील पार्किंग का मामूली शुल्क बचाने के लालच में अपनी गाड़ियां मुख्य मार्ग पर ही आड़ी-तिरछी लावारिस छोड़ जाते हैं। देखते ही देखते सड़क किनारे दोपहिया वाहनों की ऐसी अभेद्य दीवार खड़ी हो जाती है कि दो कदम पैदल चलना भी किसी जंग जीतने जैसा लगता है।

​चीखते सायरन, हांफते मरीज और बेबस तीमारदार

सबसे शर्मनाक और खौफनाक मंजर सीएचसी के मुख्य गेट पर नजर आता है। अस्पताल की दीवार से सटकर दर्जनों बाइकें इस कदर ठूंस दी जाती हैं कि गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है। कई बार तो जीवन-मौत से जूझते मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस इन्हीं बेतरतीब खड़े वाहनों के चक्रव्यूह में फंसकर सायरन बजाती रह जाती हैं, लेकिन इन बेपरवाह चालकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। स्कूली नौनिहाल, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना इस अव्यवस्था की बलि चढ़ रहे हैं।

​सिर्फ पोस्टरबाजी से नहीं चलेगा काम, क्रेन का खौफ जरूरी

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। इलाके के प्रबुद्ध जनों का साफ कहना है कि पुलिस अगर केवल दीवार पर पोस्टर चिपकाकर अपनी पीठ थपथपाती रहेगी, तो यह मनमानी कभी नहीं थमेगी। जब तक सड़क को पार्किंग स्थल बनाने वाले इन लापरवाहों के चालान नहीं कटेंगे और गाड़ियों को क्रेन से खींचकर सीज नहीं किया जाएगा, तब तक यह मर्ज़ ठीक होने वाला नहीं है। जनता अब केवल खोखले आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क पर सख्त पुलिसिया डंडा और ठोस एक्शन देखना चाहती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]