Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर।
विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें लंबे समय तक पानी में डूबे रहने से बर्बादी की कगार पर पहुंच गईं, वहीं कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान भी बारिश की मार में ढह गए। ऐसे हालात में मुआवजे की आस लगाए बैठे किसानों को सरकारी सर्वे का इंतजार है। लेकिन जब सर्वे खेतों तक पहुंचने के बजाय गांव में बैठकर ही निपटाने के आरोप लगे तो एक किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल और अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दी। शिकायत का असर हुआ और आखिरकार राजस्व विभाग की टीम जलमग्न खेतों में पहुंची।
मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजला मई का है। गांव निवासी किसान आशीष गंगवार ने करीब 22 बीघा क्षेत्रफल में धान की फसल तैयार की थी। किसान को उम्मीद थी कि अच्छी फसल से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने उसकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में बारिश का पानी भर जाने से धान की फसल लंबे समय तक जलमग्न रही और देखते ही देखते फसल पूरी तरह बर्बादी की ओर पहुंच गई।
फसल के नुकसान से परेशान किसान ने उपजिलाधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर खेतों का मौके पर निरीक्षण कराकर वास्तविक क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की थी। किसान का आरोप था कि अधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्रारंभिक सर्वे मौके पर पहुंचकर करने के बजाय गांव में ही कर लिया गया। इससे किसान को सर्वे की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने पड़े।
किसान का कहना था कि जब खेतों में फसल डूबी पड़ी है तो वास्तविक नुकसान का अंदाजा मौके पर पहुंचे बिना कैसे लगाया जा सकता है। यही वजह रही कि उसे किए गए सर्वे पर भरोसा नहीं हुआ। किसान ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी अपनी फरियाद दर्ज कराई और दोबारा मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की।
शिकायत पर जागा प्रशासन, खेतों में पहुंची टीम
किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने राजस्व विभाग को मौके पर जाकर फसल क्षति का दोबारा जायजा लेने के निर्देश दिए। मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार शर्मा और कानूनगो कुतुबुद्दीन गांव रजला मई पहुंचे। राजस्व टीम ने किसान के साथ खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया और जलमग्न फसलों की स्थिति को अपनी आंखों से देखा।
मौके पर खेतों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। धान की फसल बारिश के पानी में डूबी हुई थी। टीम ने खेतों की स्थिति, फसल की बर्बादी और जलभराव का स्थलीय आकलन किया। मौके की स्थिति देखकर राजस्व कर्मियों ने भी माना कि बारिश से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है और वास्तविक स्थिति खेतों में जाकर ही सामने आ सकी।
किसान बोला—अब मिलेगी नुकसान की सही तस्वीर
दोबारा हुए स्थलीय सर्वे से किसान आशीष गंगवार को उम्मीद जगी है कि अब उसकी 22 बीघा धान की फसल के नुकसान का सही आकलन सरकारी अभिलेखों में दर्ज होगा। किसान का कहना है कि फसल बर्बाद होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में यदि शासन-प्रशासन की ओर से नियमानुसार राहत एवं मुआवजा मिलता है तो यह प्रभावित किसान परिवार के लिए बड़ी मदद होगी।
रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगा राजस्व विभाग
स्थलीय निरीक्षण के बाद राजस्व टीम ने सर्वे से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने बताया कि मौके पर की गई जांच एवं फसल क्षति का विवरण उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन-प्रशासन के स्तर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बारिश से प्रभावित किसानों का कहना है कि नुकसान का वास्तविक आंकलन कागजों तक सीमित न रहकर खेतों में जाकर किया जाना चाहिए, ताकि जिन किसानों की फसल वास्तव में बर्बाद हुई है, उन्हें सरकारी सहायता का लाभ मिल सके। रजला मई में किसान की शिकायत के बाद खेत तक पहुंची राजस्व टीम की कार्रवाई से अन्य प्रभावित किसानों में भी निष्पक्ष सर्वे और राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
शमसाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली
KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा
KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा ने बांधा भक्तिरस का समां
Shamshabad news–ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु, छतों से हुई पुष्पवर्षा; गणेश पूजन के साथ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news शिकायत ने खोली सर्वे की पोल! जलमग्न खेतों में पहुंचा राजस्व अमला, 22 बीघा धान की फसल तबाही की भेंट
Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर। विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे नियम तार-तार: चौकी के चेतावनी बोर्ड पर ‘पार्किंग माफिया’ का कब्जा, 20 रुपये बचाने के फेर में बंधक बनी एंबुलेंस और जनता!
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल और तहसील मार्ग पर मनमर्जी का पहिया, मुंसिफ कोर्ट आने वाले बने[...]
Oct
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh newsलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘आग का तांडव’: प्लास्टिक के कमरों में भड़की लपटें, 2 मंजिला इमारत खाक; जान बचाने को छत से कूदे मजदूर
Lucknow Uttar Pradesh news–सुबह 6:30 बजे मची चीख-पुकार, 2 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिलेंडर विस्फोट से उजड़े परिवार के आंसू पोंछने मसीहा बनकर पहुंची कोतवालेश्वर ट्रस्ट की टीम, राहत सामग्री पाकर छलके परिजनों के नयन
KAIMGANJ NEWS–बुरे वक्त में संभाला दामन: अनाज, बर्तन, साड़ियां और मासूमों की स्कूल ड्रेस थमाकर[...]
Oct