कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 नवंबर 2022
बेहतर और त्वरित एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जन सामान्य को उपलब्ध कराने का शासन का आदेश भले ही कहीं दूसरी जगह अमल में आता हुआ दिखाई देता हो । लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में तो पूरी तरह शासन की इस नीति को ठोकर मारी जा रही है। जिस का नमूना वैसे तो आए दिन इस सरकारी अस्पताल में देखने को मिलता रहता है । आज इसी लापरवाही भरे काम का उदाहरण बतोैर नमूना फिर सामने आया । समाचार के साथ छपे चित्र पर आप गौर से नजर डाले तो साफ दिखाई देगा कि कायमगंज के सरकारी अस्पताल में यहां आए घायल की मरहम पट्टी ही नहीं, बल्कि जख्म पर टांके लगाकर उसकी सिलाई भी अस्पताल का एक सफाई कर्मी कर रहा है । अस्पताल में आज कोतवाली क्षेत्र के गांव मई हादीदादपुर निवासी शीशराम पुत्र ग्यादीन बाइक से गिर कर घायल होने की स्थिति में उपचार के लिए लाए गए थे। यहां भर्ती होने के बाद उसके घाव पर टांके लगाने तथा मरहम पट्टी करने का काम इसी अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मी अनूपकुमार को करते हुए देखा गया। जबकि अस्पताल में डॉक्टर ,फार्मासिस्ट तथा दूसरे कई स्वास्थ कर्मी तैनात हैं। लेकिन फिर भी जानबूझकर लापरवाही का परिचय देते हुए मरीज की जिंदगी से खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। ऐसा आज ही नहीं, आए दिन किया जाता है । कुछ भुक्तभोगी लोगों का कहना है कि यही सफाई कर्मी उपचार के नाम पर मजबूर तथा सीधे-साधे मरीजों से अवैध रूप से धन उगाही भी करता है। ऐसा सब कुछ सफाई कर्मी अपनी दम पर मरीज से तो कर नहीं सकता। बात पूरी तरह स्पष्ट है कि यह सब कुछ इस अस्पताल के जिम्मेदारों की मिली भगत से ही संभव हो सकता है, और ऐसा ही, हो भी रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb