KAIMGANJ NEWS लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पत्नी सहित गृह स्वामी को बंधक बना की लाखों की लूट

Picsart 24 08 12 20 08 09 825

KAIMGANJ NEWS – थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारदातों से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त
कंपिल – कायमगंज / फर्रुखाबाद12 अगस्त2024
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सिकंदरपुर खास में सशस्त्र लुटेरों ने तमंचे की नोंक पर पत्नी सहित गृह स्वामी को कब्जे में ले लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी लूट कर चले गए । घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई । चोरों तथा लुटरों की करतूतों से खौफजदा ग्रामीणों में हडकंप मच गया । सीओ व थाना पुलिस ने जांच की । वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य हेतु नमूने एकत्र किए। बताया गया कि देर रात रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी कुलदीप राजपूत अपनी पत्नी अर्चना राजपूत व चार बच्चों सहित घर के बरामदे मे सो रहे थे। उसी समय तीन चेहरा ढके लुटेरे घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए । सशस्त्र बदमाशों ने दंपति के हाथ पैर बांध दिए। शोर मचाने या पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे भयभीत कर उन्हें कब्जे में ले लिया । लुटेरों ने घर में भैंस बिक्री के रखे एक लाख रूपये व दो लाख के जेवर, मोबाइल लेकर मुख्य गेट की कुंडी लगाकर मौक से फरार हो गये। लुटेरों के जाने के बाद दंपति की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों के हाथ पैर खोले। पड़ोसी के फोन से दम्पति ने पुलिस को सूचना दी। बंधक बनाकर चोरी की घटना से हडकंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । घटना की जानकारी पर सीओ जय सिंह परिहार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने आकर घटना के संबंध में कार्रवाही हेतु लिखित तहरीर दी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes