KAIMGANJ NEWS वन विभाग की लापरवाही का नतीजा

Picsart 24 08 06 20 10 53 887

KAIMGANJ NEWS.इनायतनगर में काटे गए पेड़ों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि तब तक सुल्तानपुर गाँव में काट डाले हरे पेड़

कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 अगस्त 2024
लगातार काटे जा रहे विशालकाय हरे भरे वृक्षों के कारण धरा की प्राकृतिक सुंदरता तो नष्ट हो ही रही है । इसी के साथ पर्यावरण को भी खतरा बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है । ऐशा स्पष्ट रूप से जानते हुए भी वन विभाग न जाने क्यों और किस बजह से कुंभकर्ण की पोजीशन में आराम कर रहा है । यह तो वही जानें किन्तु विभाग की घोर लापरवाही से अभी चंद रोज पहले ही क्षेत्र के गांव इनायत नगर में दर्जनों हरे भरे वृक्ष काट कर धरा को सूना कर दिया । यह मामला ठंडा भी नहीं हो पाया था कि तब -तक कायमगंज सर्किल के थाना शमशाबाद क्षेत्र के ही गांव सुल्तानपुर में से फिर वन विभाग के चहेते लकड़ी माफियाओं ने रात के अंधेरे में एक दर्जन से अधिक वृक्ष काट कर मौके से उठा ले गए । बढ़ते तापमान से आमजन मानस का बुरा हाल हो गया है। हाल यह था कि सुबह से ही तापमान अभी चरम सीमा पर था। हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ने लगे थे। दो दिन पहले इनायतनगर में बाग में से करीब एक दर्जन से अधिक पेड़ काटे गए थे। मामला वन विभाग के संज्ञान में होने के बाद भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई और लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने अबकी बार शमसाबाद के सुल्तनापुर में एक बाग में रात के अंधेरे में एक दर्जन से अधिक पेड़ काट लिए। इसकी जड़े व अधकटे पेड़ गवाह है। ग्रामीण भी दबी जुवान से बताते है रातभर शोर हुआ। बार बार ट्रैक्टर ट्रालियां लकड़ी भर कर निकलीं । लेकिन रातभर लकड़ी कटती रही और वन विभाग सोता रहा। उसे कोई भनक तक नहीं लगी। वन विभाग मामूली जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लेता है। इनायतनगर के बाद दूसरा मामला सुल्तनापुर का सामने आने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे । हालांकि वन रेंजर का ऐशा ही वयान हर बार पेड़ कटने के बाद आता रहता है किन्तु वास्तव में कार्यवाही क्या की जाती है । इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है । शायद इसीलिए वृक्षों के अवैध रूप से काटे जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes