KAIMGANJ NEWS कानून से बेपरवाह दबंगों का कहर: घर में घुसकर गृहस्वामी की बेरहमी से पिटाई, वारदात सीसीटीवी में कैद

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव नरसिंहपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ हमलावरों ने घर में घुसकर एक ग्रामीण को न सिर्फ पीटा, बल्कि सड़क पर घसीटकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित सुनील कुमार के अनुसार, 10 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे वह अपने घर में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अनुरुद्ध दुबे उर्फ वोवी, उनकी पत्नी अंजना दुबे और पुत्र लव दुबे लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि पहले आरोपियों ने गाली-गलौज की और फिर अचानक पथराव शुरू कर दिया।
इसके बाद दबंगों ने जबरन दरवाजा खोलकर घर में घुसपैठ की और सुनील कुमार को खींचकर बाहर सड़क पर ले आए, जहां उनकी जमकर पिटाई की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है और वह इलाजरत हैं। इस हमले के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजनों ने उन्हें तुरंत फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
घटना की गंभीरता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि पूरी वारदात पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दंपति और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक दबंग तत्व कानून को ठेंगा दिखाकर आम लोगों में दहशत फैलाते रहेंगे?
ब्यूरो रिपोर्ट: – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes