KAIMGANJ NEWS 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Picsart 26 03 30 19 47 38 079

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिराऊ से एक 16 वर्षीय किशोर के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिराऊ गांव निवासी विनोद कुमार का पुत्र रचित बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह आसपास ही होगा, लेकिन देर रात तक घर वापस न लौटने पर चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने तत्काल पड़ोसियों, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
आखिरकार हताश होकर पिता विनोद कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और किशोर की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes