कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2023
रोडवेज परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों का रंग विभागीय नियमानुसार अन्य से बिल्कुल अलग रखा गया है। संभवत इसका कारण यही रहा होगा कि यात्रियों को बस की पहचान करने में कोई दिक्कत ना आए। लेकिन डग्गामार बसें चलाने वाले बस माफिया इस रंग में भी सेंध लगाए हुए हैं। अधिकतर माफिया अपनी निजी बसों को रोडवेज बसों के रंग की तरह ही रंगवाकर लगभग हर मार्ग पर खुलेआम डग्गा मारी कर रहे हैं। उनकी इस शाजिस के पीछे भी यही राज है कि भोले -भाले यात्रा करने वाले यात्रियों को धोखा देकर ऐसा एहसास कराया जाए। कि यह बस भी रोडवेज बस ही है, और इसी झांसे में आकर ज्यादातर यात्री इन्हीं बसों को रोडवेज बस समझ कर यात्रा करने लगते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी तथा जोखिम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बस माफिया हर रोज अपने इस अवैध धंधे से राजस्व को लाखों रुपए का चूना भी लगा रहे हैं। लेकिन न जाने क्यों एआरटीओ परिवहन, खुद रोडवेज अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस इस पर अंकुश लगाना तो दूर की बात है। इधर आंख उठाकर भी नहीं देख रहे हैं। शायद इसीलिए यह धंधा पूरे जनपद में हर व्यस्त मार्ग पर अच्छी तरह फल फूल रहा है। इसका ताजा उदाहरण आज फिर दिन के उजाले में ही सामने आया। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें साफ ढंग से देखा और सुना जा सकता है कि बस माफिया की प्राइवेट बसें रोडवेज बस स्टैंड कायमगंज के गेट तथा बाल बाउंड्री के पास सटाकर खड़ी की गई है। और बस का स्टाफ वहां से रोडवेज बस बताकर, बस स्टैंड के अंदर से तथा उसके पास से सवारियों को बस में चढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इतने सबूतों के बावजूद भी क्या संबंधित जिम्मेदार इस धंधे पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे? अथवा नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb