KAIMGANJ NEWS प्रीपेड मीटर अभियान से बढ़ीं परेशानियाँ, व्यापारियों ने आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों से अवगत कराते हुए सौंपा मांग पत्र

Picsart 26 04 23 18 10 47 240

KAIMGANJ NEWS – प्रेषित पत्र द्वारा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उपभोक्ता हितों के अनुसार व्यवस्था में सुधार करना बताया आवश्यक
कायमगंज /फर्रुखाबाद –
विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रीपेड मीटर लगाने के अभियान को लेकर स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर राहत और सुधार की मांग उठाई है।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। विभागीय सर्वर की खराबी के चलते समय पर रिचार्ज अपडेट नहीं हो पा रहा, जिससे भुगतान के बावजूद उपभोक्ताओं की लाइट कट रही है। साथ ही, मोबाइल ऐप की तकनीकी खामियों और उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट न होने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुरानी सिक्योरिटी राशि का समायोजन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा है, वहीं बिना ठोस आधार के वर्षों पुराने बकाये दिखाकर वसूली की जा रही है। पी.डी. (परमानेंट डिस्कनेक्शन) कनेक्शनों के फाइनल बिल में भी अनियमितताओं और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आई हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रीपेड मीटर लगाने के बाद सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपडेट नहीं किए जा रहे हैं और कई उपभोक्ता ऐप डाउनलोड तक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
* व्यापारियों की प्रमुख मांगें:*
व्यापारियों ने मांग की है कि प्रीपेड मीटर को अनिवार्य न बनाया जाए, बल्कि उपभोक्ता की सहमति से ही लगाया जाए। साथ ही मीटर संचालन की पूरी जानकारी (मैन्युअल), 5 वर्ष की गारंटी और गारंटी कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, नए कनेक्शन में एस्टीमेट के नाम पर हो रही अनियमितताओं को खत्म करने, उपभोक्ताओं को अनावश्यक कार्यालय बुलाने की प्रक्रिया बंद करने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।व्यापारियों ने यह भी कहा कि पुराने बकाया की वसूली से पहले उचित जांच और नियमानुसार नोटिस देकर ही कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रीपेड मीटर पोर्टल को इतना सक्षम बनाया जाए कि भुगतान के तुरंत बाद कनेक्शन बहाल हो सके।
ज्ञापन के अंत में व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की है । ज्ञापन अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पवन गुप्ता, मनोज कौशल, अमित सेठ, संजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, लखपति बाबू सक्सेना, रश्मि दुबे, मधु गंगवार, विशाल गुप्ता, वसीम अंसारी, विभोर सक्सेना, संजीव कुमार, हाशिम नियाजी एवं अनुराग राठौर सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes