– ग्रामीणों की सूचना तथा विरोध पर हल्का लेखपाल के साथ पुलिस ने की कार्यवाही ,ग्रामीणों का आरोप कि एसडीएम की मेहरबानी से नहीं रुक पा रहा अवैध मिट्टी खनन कार्य
कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 जनवरी 2023
पिछले काफी समय से कायमगंज तहसील क्षेत्र में जगह- जगह अवैध मिट्टी खनन कार्य रह – रह कर बेरोकटोक जारी है। इस अवैध कार्य के पीछे जन सामान्य एक ही बात कह रहा है, कि हर बार अवैध मिट्टी खनन करने वालों को केवल दिखावे के लिए एक-दो दिन के लिए रोक दिया जाता है, और इसके तुरंत बाद खनन माफिया अपने काम को फिर अंजाम देना शुरू कर देते हैं।लोगों का मानना है कि इसके पीछे उपजिलाधिकारी कायमगंज द्वारा खनन माफिया को दिया गया अभयदान है। वही कुछ जानकार कहते हैं की उपजिलाधिकारी केवल औपचारिकता का निर्वाह करने के सिवा वास्तव में अपने निजी स्वार्थ के कारण खनन कार्य को बंद करने का प्रयास ही नहीं करते ।अवैध खनन का समाचार प्रकाशित होने पर उपजिलाधिकारी पत्रकारों को धमका कर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी तक देने लगे हैं । उनका कहना है कि इस तरह के समाचार मेरी बिना अनुमति के प्रकाशित न करो। यदि ऐसा करोगे तो जेल जाने को तैयार रहो । उनके इस तानाशाह व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है मानो सच्चाई दबाकर मीडिया का उप जिलाधिकारी गलत ढंग से दमन करने पर उतारू हो गए है। इसका ताजा उदाहरण आज फिर उस समय सामने आया जब पिछले दो तीन दिन पहले क्षेत्र के गांव सोतेपुर से अवैध मिट्टी खनन का समाचार प्रकाशित होने कर उपजिलाअधिकारी पत्रकारों पर आग बबूला होकर धमकी देने लगे थे। उसी गांव तथा उसी जगह पर आज फिर अवैध मिट्टी खनन का कार्य रहा हो रहा था । ग्रामीणों की शिकायत तथा विरोध पर थाना कंपिल पुलिस ने हल्का लेखपाल को साथ लेकर दबिश दी। बताया गया कि पुलिस को आता देख मौके से कुछ ट्रैक्टर तो ,जो मिट्टी लादने के लिए पहुंच रहे थे। चालक लेकर फरार हो गए। किंतु फिर भी पुलिस ने 4 मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़ लिए ।जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में थाने ले जाया गया। इसी स्थान पर अवैध खनन का मामला पकड़ा गया और वही से फिर खनन शुरू हुआ। जिस जगह से मिट्टी खोदी गई। वहां देखने से ऐसा लग रहा है । मानो 10 से 12 फीट गहराई तक के गड्ढे बनाकर कोई नहर खोदी जा रही हो । यह है एसडीएम कायमगंज का अवैध मिट्टी खनन करने वाले माफियाओं पर मेहरबानी का ताजा नमूना , जिससे प्रशासन की कारगुजारी का पता बड़ी आसानी से लग रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
Arm Wrestling: आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शिक्षक पुत्र ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान
Kaimganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल = हालत गंभीर
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb