–सहासीबालिका संस्था ने मंदिरों से एकत्र कर खीर पूडी आदि गोवंश को खिलाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 मार्च 2023
नवदुर्गा संवत्सर उपासना अवसर नवमी पर्व पर आज नगर कायमगंज, कंपिल, शमशाबाद ,नवाबगंज सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में देवी पूजन के साथ ही भंडारा तथा प्रसाद वितरण का नजारा चारों ओर दिखाई दे रहा था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था, मानो आज तो पूरा वातावरण ही देवी भक्ति मय हो चला है। इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के युवा इकाई अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान पर देवी भक्तों के सहयोग से नवमी के पावन पर्व पर कन्या रूपी देवियों का चुन्नी पहना कर, तिलक लगाकर ,पूजन कर उन्हें हलवा आदि व्यंजनों का भोग लगाते हुए कन्या भोज पूरी श्रद्धा के साथ कराया गया । इसी तरह नगर के अन्य दर्जनों स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन कर देवी स्वरूपा मानी जाने वाली इन कन्या रूपी देवियों को सम्मानित कर भोज का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के समय से लेकर अंत तक सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, ऋषि गुप्ता, मैगी गुप्ता, पारस गुप्ता, डॉ प्रमोद गुप्ता, अवनीश पाल, हिमांशु शर्मा, सुमित शाक्य उर्फ नन्हे, शिवराम राठौर, हर्षित गुप्ता ,विकास कौशल, नरेश शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, सल्लू शर्मा ,राहुल यादव, आशु गुप्ता, शिवरतन कौशल, संतोष गुप्ता, यज्ञ सैनी, अजय गुप्ता, नीतू गंगवार ,रोहित मिश्रा, दिनेश राठौर, नीतू सक्सेना आदि देवी भक्त उपस्थित रहे।
*उधर साहसी बालिका संस्था कायमगंज ने एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी टीम के साथ मंदिरों की ओर रुख किया* जहां इन बालिकाओं ने आस्था व्यक्त करते हुए मंदिर में पूजन के उपरांत वहां चढ़ावे में आ रहे हलवा पूडी आदि सामग्री को एकत्र करना शुरू कर दिया। जिसे देखकर लोग अचंभित हो रहे थे। लेकिन जब इस संस्था की बालिकाओं की सूझ -बूझ का आभास हुआ, तो सभी उनकी प्रशंसा करने से अपने को रोक नहीं पाए। साहसी बालिका संस्था के सदस्यों ने एकत्र की गई सामग्री गौशालाओं में ले जाकर वहां रखी गई गायों को खिलाई। इस कार्य में पूरे उत्साह के साथ संस्था की खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, संजना दिवाकर, निकेता शाक्य, गरिमा चौहान, अंजू यादव, दिव्या शाक्य, कशिश, आदि बेटियों का सराहनीय सहयोग रहा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb