Kaimganj news-एसडीएम ने लिया जायजा, नरौरा बैराज से छोड़ा गया पानी दिखा रहा रौद्र रूप
-तहसील कायमगंज से जुडे़ आधा सैकड़ा से अधिक गांव में बाढ़ का तांडव जारी
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 अगस्त 2023
नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा के किनारे बसे गांव में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तराई के गांवों में हाहाकार मचा हुआ है।
सिनौली में पूरी तरह बाढ़ का पानी भरा है। वहां के लोगो का जनजीवन बुरी प्रभावित हुआ है। परिषदीय स्कूल, मिनी सचिवालय में पानी भरा है। करीब बीस से पच्चीस लोग गांव से पलायन कर गए है। कोई रिश्तेदारी में गया तो कोई अन्य अपने परिचितों के यहां रूक गया है। किसी ने रोड पर डेरा डाल लिया है वही बाढ़ पीड़ितों ने अपने मवेशी बांध लिए है। गांव में रह गए लोग छतों पर डेरा डाले है। यहां गन्ना, बाजरा, मक्का की फसल बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गई है। वही किसानों द्वारा बोई गई सब्जी की फसल भी नष्ट हो गई है। जानकारी पर एसडीएम यदुवंश कुमार मौके पर पहुंचे और गांव के हालात का जायजा लिया। सोमवार को पहुंचे लेखपाल ने उन ग्रामीणों की सूची बनाई जिन घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी कायमगंज सिनौली रोड स्थित बूढी गंगा पुल पर चल रहा है। यहां एक जगह रोड कट गया है। इससे राहगीरों को बेहद परेशानी हो रही है। किसी भी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। रास्ते में जगह- जगह से पानी रोड की तरफ आ रहा है। इसके अलावा बाढ़ का प्रकोप चौखड़िया, सींघनपुर, पुंथर देहामाफी, कारव, पचरौली महादेवपुर, महमदीपुर, अकाखेड़ा, महादेवपुर, गंडुआ, गगईया, अकबरगंज, गढ़िया, पंक्षीनगला, हरजूनगला, सूखानगला, भजीनगला आदि आधा सैकड़ा से अधिक गांव में बना हुआ है। वहां के हालात खराब है। पचरौली पुलिया, मऊरशीदाबाद बुढ़िया पुल पर भी पानी चल रहा है।
इनसेट:-
कई लिंक मार्ग तथा रास्ते घिरते जा रहे बाढ़ के पानी से
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 अगस्त
बाढ़ का पानी क्षेत्र में गांवधर्मपुर वअजीजपुर रोड स्थित पुलिया, बहलोलपुर रोड के अलावा कई कच्चे सम्पर्क मार्गों पर पानी चल रहा है। राहगीर बेहद परेशान है। ग्रामीणों का कहना है यदि इसी तरह पानी चलता है तो मुख्य सड़क भी कट जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चिलचिलाती धूप- लू और उमस से पसीने छूटे,पारा लगातार बढ़ने से पंखे की हवा भी गरम लगने लगी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। पिछले कई दिन से भीषण गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में 108 में से 13 का कराया गया निस्तारण साब से ज्यादा शिकायतें राजस्व व विद्युत विभाग की आईं
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। तहसील सभागार परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । अलीगंज मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर्किटेक्ट डिग्री धारकों के लिए डीपी रियल एस्टेट में भर्ती होने का सुनहरा मौका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद आर्किटेक्ट डिग्री धारकों को अब कहीं अन्य दूसरे स्थानों या शहरों[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सीएम के नाम संवोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंप कराया खाद्य सुरक्षा में व्यापारियों को हो रहीं परेशानियों से अवगत
KAIMGANJ NEWS – दिए सुझाव, साथ ही का समस्या समाधान की मांग कायमगंज / फर्रुखाबाद[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धूमधाम से हुआ सीपी समर कैंप समारोह का समापन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद नगर के सीपी विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान में गत माह[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा नहाने गए किशोर की मौत
KAIMGANJ NEWS- गोताखोरों की मदद से तलाश कर लाया गया अस्पताल किया मृत घोषित कायमगंज[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आबकारी अधिनियम की धज्जियां उड़ा ठेकों पर मनमाने ढंग से बेची जा रही शराब का वायरल वीडियो दिखा रहा हकीकत
KAIMGANJ NEWS – आबकारी अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस आखिर क्यों बनी अनजान? कायमगंज / फर्रुखाबाद[...]
May