– सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में बढ़ रही गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 मार्च 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग तथा संविदा सफाई कर्मचारियों द्वारा बकाया वेतन एवं लंबित पेंशन भुगतान की समस्या के समाधान ना होने पर कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिन था। सभी कर्मचारी नगरपालिका के परिसर में ही मुख्य गेट के पास धरना देकर बैठे हैं। आज धरना स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक अपने साथ सभासद नरेश चंद शर्मा ,आशिफ मंसूरी ,गौरव गुप्ता और महिला सभासद के पति पप्पू भाई के साथ पहुंचे ।जहां उन्होंने हड़ताली कर्मचारी यूनियन के नगर अध्यक्ष पिंकू उर्फ गुरुजी नगर महामंत्री विमल बाल्मीकि तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य हड़ताली सफाई कर्मियों से कहा कि वे अपनी हड़ताल समाप्त कर दें। इस पर धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मी उत्तेजित हो गए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नगर पालिका में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है । वहीं पास में खड़े प्रधान लिपिक राम भवन पर भी आरोपों की बौछार करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि यह तो हम लोगों को कभी पूछे जाने पर भी वेतन तथा अन्य किसी भी समस्या की जानबूझकर सही जानकारी तक नहीं देते हैं। तीखी नोकझोंक के साथ वार्ता चल ही रही थी ।उसी बीच अध्यक्ष सुनील ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सरकार से धन उपलब्ध नहीं हो रहा है । इसलिए यह समस्या आ रही है। इस पर कर्मचारियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए प्रत्युत्तर में कहा कि शासन से 366 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दैनिक कर्मचारियों को भुगतान देने की व्यवस्था जारी परिपत्र द्वारा लिखित रूप से की गई है। उन्होंने अपनी बात की पुष्टि के लिए वह सूची भी दिखाई जो नगर पालिका कार्यालय द्वारा कर्मचारियों के भुगतान के लिए बनाई जाती है । इसमें भी 366 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान का संकेत देने के बावजूद भी कर्मचारियों का आर्थिक शोषण करते हुए उन्हें मात्र 259 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से ही भुगतान किया जा रहा है। वार्ता के दौरान ठेका पद्धति के भुगतान की जिम्मेदारी ठेकेदार की बताए जाने पर फिर कर्मचारियों ने विरोध करते हुए उसके द्वारा किए जा रहे कम भुगतान के लिए भी नगर पालिका अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए उन्हें तथा अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर एवं प्रधान लिपिक राम भवन यादव की सांठगांठ को ही जिम्मेदार बताया। काफी देर तक वार्ता जारी रहने के बाद पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग हड़ताल समाप्त कर दें। बकाया भुगतान की व्यवस्था इसी अगले माह अप्रैल में कर दी जाएगी । किंतु कर्मचारियों ने कहा कि इससे पहले भी इसी तरह के झूठे आश्वासन दिए गए थे। इसलिए अब वे हड़ताल तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता । इस तरह वार्ता के बाद भी कोई समाधान न निकलने पर हड़ताल जारी रहने की संभावना बढ़ गई है। यदि हड़ताल कुछ दिन और चली तो पूरे नगर में भीषण गंदगी व्याप्त हो जाएगी । जिसके चलते नगर में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb