कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 मार्च 2023
संपूर्ण भारत वर्ष में मां भगवती को आराध्य देवी के रूप में अलग-अलग नामों से अलग-अलग क्षेत्रों में पूजा जाता है।आरंभ से ही मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों का पूजन करते हुए भक्तों ने व्रत रखा। अपने घरों पर देवी का विग्रह स्वरूप चित्र स्थापित कर उसी स्थान को मंदिर का स्वरूप दे दिया। इसी के साथ नित्य सवेरे और शाम को व्रत धारी भक्तगण देवी मंदिरों में जाकर मान्य परंपरा के अनुसार आराध्य देवी मां की पूजा करते रहे। व्रत समापन अवसर पर आज नवमीं व्रत का समापन कर दिया गया। इस अवसर पर आज हवन पूजन के साथ ही पूरी श्रद्धा और आस्था से देवी स्वरूप कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। उनके चरण स्पर्श कर भक्तों ने दान दक्षिणा दे आशीर्वाद प्राप्त किया। सवेरे से ही देवी भक्त कन्याओं को भोज के लिए आमंत्रित कर बुलाते हुए नजर आ रहे थे। आज ऐसा संयोग देखने को मिल रहा है, कि जो लोग अपने घर में कन्या का जन्म लेने पर कुछ बहुत अधिक खुश दिखाई नहीं देते थे। उन्हें कन्या भोज के लिए दर-दर भटकते हुए कन्याओं की तलाश में कन्याओं की चिरौंजी मान मनोब्बल करते हुए देखा गया। दिन के लगभग 11:00 बजे तक ऐसी स्थित नजर आ रही थी कि मानो कन्याओं का टोटा हो गया हो। वरहाल खुशगवार माहौल में भक्तों ने पूरी धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत समापन अवसर पर कन्या भोज कराया। इसी के साथ बहुत से भक्त धार्मिक स्थलों तथा देवी मंदिरों में भी प्रसाद तथा कन्या भोज की सामग्री लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धा के साथ कन्याओं को कन्या भोज पर आमंत्रित कर भोजन तथा प्रसाद ग्रहण कराया। कायमगंज नगर में मां भगवती फूलवती देवी मंदिर सधवाडा, ललिता देवी मंदिर गंगादरवाजा ,शिवाला भवन गंगादरवाजा, बड़ी देवी मंदिर चिलौली आदि मंदिरों में प्रातः ब्रह्म मुहूर्त से ही देवी भक्तों का जनसैलाब एक बार फिर हिलोरें मारता हुआ दिखाई दे रहा था। ठीक इसी तरह धार्मिक नगरी कंपिल, खोर राजाओं की नगरी कहे जाने वाले कस्बा शमशाबाद, नवाबगंज एवं समूचे ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में तथा हर देवस्थान एवं मंदिरों में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए तथा कन्या भोज के लिए उमड़ती हुई दिखाई दे रही थी। मान्यता है कि पूरा व्रत नियम पूर्वक रखते हुए मां की आराधना करने वाले को इस लोक में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है। शायद इसीलिए मां भगवती का उनके भक्तों ने पूरी श्रद्धा भाव से हवन पूजन के साथ व्रत समापन किया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb