KAIMGANJ NEWS – चालक द्वारा दिखाए गए प्रपत्रों के मुताबिक कायमगंज से माल हरियाणा ले जाना था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तम्बाकू उत्पाद से अलग – अलग किस्मों के विभिन्न तरह के मूल्य वाला माल तैयार कर बाहर की मंडियों में भेजा जाता है । इस तरह अलग – अलग श्रेणियों में तैयार माल की किस्मों की माल के अनुसार कीमत भी भिन्न होने पर जीएसटी भी अधिकतम28 प्रतिशत तक निर्धारित है । वस यहीं से जीएसटी की चोरी का खेल भी शुरू होता है । तम्बाकू व्यापारी अधिक मूल्य के माल को कम मूल्य वाला कागजों में दिखाकर कर चोरी का प्रयास करते हैं । ऐसे मामले पहले से ही जांच के समय सामने आ चुके हैं । खैर जो भी हो किन्तु फिर एक मामला सामने आता दिखाई दिया ।
जब रविबार देर शाम नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने कंपिल रोड पेट्रोल पंप एवं धर्म कांटे के पास से तंबाकू लदा ट्रक पकड़ा। इसके बाद जीएसटी टीम के सुपुर्द कर दिया । मौके पर पहुंचे जीएसटी के अधिकारियों ने प्रपत्र एवं ट्रक चेक करते हुए उसे मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक गोहाना हरियाणा जा रहा था। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को सूचना मिली कि कांपिल रोड पर ट्रक संख्या यूपी 83 बी टी 2469 तंबाकू लोड कर हरियाणा के गोहाना जा रहा है । जिसमें गाड़ी के कागजात पूरे नहीं है ।इस पर नायब तहसीलदार सक्रिय हो गए ,और उन्होंने कस्बा कंपिल के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं धर्म कांटे के पास से ट्रक को पकड़ लिया और उससे प्रपत्र मांगे ।जिस पर जनपद एटा थानाअलीगंज के गांव पहरा निवासी ट्रक चालक सुवोध ने प्रपत्र दिए।इसके बाद फोन द्वारा जीएसटी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।सहायक आयुक्त रामनरेश व अभिषेक मिश्रा , राम सेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे । टीम वाहन को मंडी ले आई। जहां वाहन को खुलवा कर देखा गया तो उसमें 120 बंडल में पैक तंबाकू मिली। सहायक आयुक्त ने बताया कि अभी तक उनके पास माल से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू गुप्ता इंटरप्राइजेज की बताई जा रही है । जांच की जा रही है । गाड़ी को मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया गया है । भौतिक सत्यापन के बाद यदि सही पाया गया तो ट्रक छोड़ दिया जायेगा अन्यथा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी । ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb