KAIMGANJ NEWS – उधर सरकार के आठ बर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि में आयोजित विविध कार्यक्रमों में लगी शिक्षकों की ड्यूटी के कारण शिक्षकों को परीक्षा कराने में आ रही परेशानी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पूरे जनपद में विभागीय आदेश के अनुसार24 मार्च से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा1 से कक्षा8 तक के छात्र / छात्राओं की बार्षिक परीक्षा कराई जा रही है । आज मीडिया टीम ने विकास खंड कायमगंज के प्रा० वि० मदारपुर में परीक्षा की स्थिति का आंकलन करने का प्रयास किया । विद्यालय में परीक्षा कार्यक्रम – नियमानुसार चल रहा था । बच्चे निर्धारित दूरी से लाइनों में बैठकर परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं पर प्रश्नों के उत्तर लिखने में व्यस्त थे । परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक / प्रधान अध्यापक राजकिशोर शुक्ला से जानकारी लेने पर बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में 90 फीसदी बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं मतलब कि दस फीसदी बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित हैं – उन्होंने बताया कि शिक्षकों के अथक प्रयासों के बाबजूद परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में भी शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति नहीं हो रही। उधर सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों के आयोजन में भी शिक्षकों की ड्यूटी लग जाने से शिक्षकों के लिए परीक्षा कराना मुश्किल हो रहा है। बताया गया कि 24 मार्च से शुरू हुई परीक्षा 28 को समाप्त होगी और 29 मार्च को वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित करना है । ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए समय बिल्कुल ना के बराबर बचता है । जबकि प्रतिदिन दोनों पाली में दो विषयों की परीक्षा हो रही है। केंद्र व्यवस्थापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि सभी कक्षाओं में एक – एक अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक की व्यवस्था कर परीक्षा कराई जा रही है । प्रथम पाली में सामाजिक विषय तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी का पेपर था। परीक्षा में 65 के सापेक्ष 58 बच्चे उपस्थित रहे। परीक्षा कार्य में सफलता पूर्वक सहयोग देने के लिएआकाश पाल, कमलेश राजपूत, ध्रुव शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb