KAIMGANJ NEWS हिंदू हृदय सम्राट राणा सांगा को गद्दार कहना राष्ट्रीय अपराध

IMG 20250326 WA0231

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
राणा सांगा जैसे बलिदानी वीर का अपमान करना राष्ट्रीय अपराध है सांसद रामजीलाल सुमन पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलाया जाए अन्यथा क्षत्रिय समाज प्रबुद्ध वर्ग को साथ लेकर मैदान में उतरेगा।
पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर के रेलवे रोड स्थित आवास पर आयोजित आवश्यक बैठक में क्षत्रिय समाज एवं प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और भावी रणनीति पर विचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि वामपंथी इतिहासकारों ने योजना बद्ध तरीके से राष्ट्र धर्म और संस्कृति के मान बिंदुओं और महापुरुषों को तिरस्कार का पात्र बनाया है ।कोई बताए यदि अकबर महान था तो राणा प्रताप क्या थे और यदि औरंगजेब धर्मात्मा था तो गुरु गोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी क्या थे। गीतकार पवन बाथम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
देश की आन राणा सांगा हैं,
वतन की शान राणा सांगा हैं।
घाव अस्सी लगे और लड़ते रहे ,
ऐसी पहचान राणा सांगा हैं।।
पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर, मनोज सिंह पूर्व प्रधान जिजौटा पहाड़पुर ,धर्मेंद्र सिंह राजू ब्लॉक अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, दीपक सिंह बरखेड़ा आदि ने कहा कि 80 घाव शरीर पर झेलने के बाद भी आखरी सांस तक देश और जाति के लिए राणा सांगा जैसे महा योद्धा को गद्दार कहना पाप है। ऐसे पापी का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए और राजनीति से अलग कर देना चाहिए। कार्यक्रम में दीपक सिंह बरखेड़ा ,रविंद्र सिंह नगला खुमानी ,राणा मनमोहन सिंह, आकाश ,करण, रवि प्रसाद राठौर ने कहा कि हम जब तक अपने महान पूर्वजों के अपमान का बदला नहीं ले लेंगे हम चैन से नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम में शुभ प्रताप सिंह, अर्णव ठाकुर ,उदयवीर सिंह राठौर तेजपाल वर्मा ,नवाब सिंह वर्मा राजवीर शाक्य चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes