Kaimganj news-शिकायतकर्ता ने पेड़ कटवाने का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाते हुए वन रेंजर को पत्र लिखकर स्थिति से कराया अवगत
-ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने शिकायतकर्ता का आरोप बताया निराधार
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पर्यावरण के लिए वरदान धरती की हरियाली हरे भरे पेड़ ही सदा से साबित होते रहे हैं । लेकिन वन विभाग की उदासीनता साथ ही अन्य कारण एवं प्रशासनिक व्यवस्था की ढिलमुल नीति के कारण चाहे कायमगंज क्षेत्र हो अथवा कंपिल – नवाबगंज या शमशाबाद हर जगह आए दिन लकड़ी माफिया हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं । हरियाली उजाड़ने का ताजा मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ढमढेरा में सामने आया । जहां लकड़ी माफिया ने लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा हरे भरे पेड़ काटकर तबाह कर दिए । पेड़ों के कटान का आरोप स्थानीय भाजपा नेता ने यहां के प्रधान पर लगाते हुए वन विभाग के सक्षम अधिकारी रेंजर से शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है । पेड़ों के कटान के मामले को उजागर करते हुए भाजपा आईटी संयोजक निवासी ग्राम ढमढेरा सुशील राजपूत ने वन विभाग रेंजर को पत्र भेजकर कहा है कि उनके गांव ढमढेरा की ग्राम पंचायत ललई में ढमढेरा के पास में एक कब्रिस्तान है । जिसमें नीम शीशम आदि प्रतिबंधित करीब आधा सैकड़ा पेड़ों को प्रधान ने कटवा दिया ।, जिनकी जड़े और शाखाएं ( पलमास ) अभी तक मौके पर पड़ा है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इनसैट : –
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भाजपा नेता का आरोप बताया निराधार
कायमगंज 29 अप्रैल
ग्राम पंचायत ललई से संबंध गांव ढमढेरा में पेड़ों के काटे जाने की शिकायत भाजपा नेता द्वारा वन रेंजर से की गई । इस संबंध में ललई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा प्रधान के भाई मोहम्मद सलीम का कहना है कि भाजपा नेता द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह निराधार एवं बेबुनियाद है । प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम ने बताया कि कब्रिस्तान से केवल पांच पेड़ लगभग ₹20000 में बिक्री कर कटवाए गए हैं । आधा सैकड़ा पेड़ कटवाने की बात ही बिल्कुल झूठी है । इन काटे गए पांच पेड़ों में कोई प्रतिबंधित पेड़ नहीं था । तीन पेड़ ढाक और दो पेड़ दादरूखा (चंदनियां )
के थे। पेड़ों की बिक्री से मिला रुपया जहां यह पेड़ खड़े थे । उसी कब्रिस्तान की साफ सफाई तथा सुरक्षा के लिए बाल बाउंड्री बनाने में खर्च किया जाएगा । प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार इससे पहले इसी कब्रिस्तान से आरोप लगाने वाले के गांव ढंमढेरा वालों ने ही दो पेड़ चोरी छुपे काट लिए थे । इसलिए इन पेड़ों को भी ऐसे लोगों से काट ले जाने की आशंका हो रही थी । इसी मजबूरी में इन पेड़ों को काटकर कब्रिस्तान के ही काम में मिला धन लगाने का निश्चय किया गया ।
*=वन विभाग रेंजर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली है । टीम मौके पर भेजी थी । जांच की जा रही है । यदि आवश्यकता पड़ी तो बे खुद मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेंगे । यदि वास्तव में कोई दोषी पाया जाता है । तो नियमानुसार उसके विरुद्ध कार्यवाही अवश्य की जाएगी l*
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb