KAIMGANJ NEWS गैस चूल्हा पाइप से लीकेज हुई गैस – लगी आग जला गृहस्थी सामान

Picsart 24 03 17 06 45 33 385

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद ।
कायमगंज क्षेत्र के गांवअताईपुर कोहना निवासी शीशराम की पत्नी परिवार के लिए आज गैस चूल्हे पर चाय नाश्ता तैयार करने के लिए रसोई घर में पहुंची थी । महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए सिलेंडर से गैस को ओपन करते हुए चूल्हे के ऊपर गैस आने का आभास होते ही माचिस की तीली से चूल्हा जलाने का प्रयास किया । उसे पता नहीं था कि किसी कारणवश गैस पाइप पहले से ही लीक है । लीक गैस पाइप से गैस का रिसाव तेजी से होने लगा । माचिस की लौ जैसे ही चूल्हे की तरफ बढ़ाई उसी समय हल्के से धमाके के साथ अचानक आग लग गई । घबराई महिला चीख पुकार करती हुई बाहर निकली शोरगुल सुनकर परिजन तथा पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे । काफी प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया जा सका ।तब तक घर में रखा रजाई गद्दा बिस्तर तथा अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया । घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को देते हुए मामले से अवगत करा दिया है
=
नव विवाहिता की मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टिया निवासी सुधाकर की पत्नी पायल की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में मौत हो गई। मौत के बाद दुखी परिजन महिला का शव लेकर गांव वापस आ गए । इसी बीच ससुराल के पास में ही बसे गांव महिला के मायके प्रेम नगर मजरा घसिया चिलौली बालों को इसकी सूचना मिली । गांव प्रेमनगर निवासी मृतका के पिता जयसिंह अपने अन्य परिजनों के साथ बेटी की ससुराल वाले गांव पहुंच गए । जहां अपनी बेटी का रखा हुआ शव देखते ही पिता की चीख निकल गई । साथ गए अन्य परिजन भी बिलख-बिलख कर रोने लगेl घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस क्षेत्राधिकार सत्येंद्र सिंह – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामऔतार -हल्का इंचार्ज मंडी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार कश्यप – दरोगा प्रमोद कुमार – पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना के बारे में पता लगाने का प्रयास किया । इसी बीच नायब तहसीलदार सृजन कुमार भी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे l बेटी की ससुराल में मौजूद मृतका के पिता ने पुलिस से कहा कि उसकी बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके एक तीन माह का बेटा है। पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। जबकि पति का कहना था उसकी पत्नी ने तीन दिन पहले कुछ खा लिया था। हालत गंभीर होने की जानकारी पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज से फायदा ना होता देख उच्च चिकित्सा के लिए वह अपनी पत्नी को जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर चला गया था । वही उपचार के दौरान पत्नी की दुखद मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes