KAIMGANJ NEWS – पीड़ित ने लगाई एसडीएम से गुहार , दिया बिजली विभाग जेई को समस्या हल करने का निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
बिजली विभाग के करिश्में का यह मामला कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगु निवासी किसान रामौतार माथुर का है । पीडित परिवार सहित एसडीएम अतुल कुमार के सामने गुहार लगाने पहुंचा । जहां किसान ने आरोप लगाया कि खेत में समर सेबल (पंपिंग सेट) लगाने के लिए उसने बिजली कनेक्शन हेतु विभाग को प्रार्थनापत्र दिया था। विभाग ने 8 दिसंबर 2023 को उससे करीब दो लाख रुपये स्टीमेट के नाम पर जमा करा लिए, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। रामौतार ने बताया कि विभाग ने कनेक्शन के लिए पांच पोल लगाए थे, लेकिन दबंगों ने उनमें से एक पोल तोड़कर गायब कर दिया। इस कारण उसका कनेक्शन अधर में लटका हुआ है। किसान का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो दबंग मारपीट पर उतारू हो गए। उसने कहा कि वह अब तक दर्जनों प्रार्थनापत्र विभाग और अधिकारियों को दे चुका है, लेकिन हर बार उसे मायूसी ही मिली है। इस मामले में जेई जावेद अहमद ने कहा कि कनेक्शन का स्टीमेट बनवाया गया था, लेकिन पड़ोस के खेत मालिकों ने पोल अपने खेतों में लगवाने से इनकार कर दिया। इससे कनेक्शन देना संभव नहीं हो सका। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेई को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे समस्या निस्तारण के लिए कहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb