KAIMGANJ NEWS मरीज को स्टेचर समेत लेकर भागा देवर व महिला का पति,अस्पताल में हड़कंप

Picsart 25 09 09 18 35 52 666

KAIMGANJ NEWS -महिला मरीज को रेफर किया गया था लोहिया, स्टॉप और गार्ड ने पीछा कर प्राइवेट अस्पताल के पास पकड़ा
कायमगंज। फर्रुखाबाद
मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला मरीज को उसका देवर व पति स्टेचर समेत सरकारी अस्पताल से महिला को उठाकर प्राइवेट अस्पताल की ओर भाग गया। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा गार्ड के पीछा करने पर पकड़ पाया।

तराई के बाढ़ ग्रस्त कुआखेड़ा क्षेत्र के अलीगढ़ गांव निवासी सुमन को दोपहर करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो बजे महिला ने पुत्र को जन्म दिया। बताया गया कि यह उसका पांचवां बच्चा है। तीन बजे के करीब महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अधिक रक्तस्राव के कारण लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी बीच महिला का देवर अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि वह और महिला का पति महिला को सरकारी स्टेचर पर लादकर बाईपास मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की ओर ले जाने लगा। यह देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने अधीक्षक को सूचना दी। तत्काल अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार और इमरजेंसी स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा मरीज और उसके देवर को बाईपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास पकड़कर वापस सरकारी अस्पताल ले आए।
इसके बाद महिला को 102 एंबुलेंस के जरिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहीं देवर को पुलिस चौकी ले जाया गया। बताया गया कि महिला के साथ क्षेत्रीय आशा भी आई थी, जो घटना के बाद रफूचक्कर हो है। अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि अधिक रक्तस्राव के कारण प्रसूता को लोहिया रेफर किया गया था। एंबुलेंस भी आ गई। लेकिन उसे प्राइवेट अस्पताल की ओर स्ट्रेचर से ले जाया गया। प्राइवेट अस्पताल बालों ने भी लेने से मना कर दिया। उसे वापस लाया गया। उन्होंने बताया आशा के खिलाफ कार्रवाई के लिए शमशाबाद अधीक्षक को लिखा जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है और कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीपी विद्या निकेतन के सभागार में 15[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes