Kaimganj news-विरोधी पक्ष से भी दो लोग हुए घायल
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पृथ्वीदरवाजा मोहल्ले में मकान की रंजिश में हमलावरों ने मिल के संविदा कर्मी को पीट पीट कर मारा डाला। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मारपीट में मृतक पक्ष से कई लोग घायल हुए है। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी है। घटना के दौरान दूसरे पक्ष के पिता, पुत्र भी घायल है। पुलिस व फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा स्थित बैंक आफ इंडिया वाली गली निवासी लकी दि किसान सहकारी चीनी मिल में संविदा कर्मी है। लकी व उसके परिवार के कन्हैया का घर पड़ोस में है। मकान की रंजिश को लेकर बुधवार को कन्हैया पक्ष ने लकी के घर पर हमला कर दिया। जमकर ईट पत्थर व लाठी डंडे चलाए व तोड़फोड की गई। हमलावरों ने लकी के परिजनों को जमकर पीटा। लकी की बाइक तोड़ दी। हमलावरों ने लकी के साथ मारपीट की। तभी घायल लकी बचने के लिए छत पर भागा। हमलावर से बचने के लिए वह छत से होता हुआ दौड़ा। तभी वह दूसरी गली की तरफ छत पर जा पहुंचा। आगे रास्ता न होने पर घायल लकी घबरा गया। हमलावर आगे बढे तभी वह छज्जे से लटक गया और गिरकर घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुचा। पुलिस ने जांच की जहां लकी पक्ष ने कन्हैया पर घर में घुसकर जमकर मारपीट का आरोप लगाया। कन्हैया पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया और कहा वह उसके पिता सतीश घायल हुए है। पुलिस ने गंभीर घायल लकी को अस्पताल भेजा। वहां से उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के सतीश व कन्हैया को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां लोहिया में लकी की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। लकी की पुत्री सत्यप्रभा ने बताया कन्हैया उसके भाई कृष्णा, गोबिंदा व पिता सतीश, पुत्री बिट्टू, गुलशन ने उन सबके साथ मारपीट की। मारपीट में लकी की पुत्री मुस्कान, भाभी कोमल, मां उमा देवी भी घायल हुई है। उसने बताया अगस्त 2022 में कन्हैया पक्ष ने उसके घर हमला बोला था। जिसमें सभी जेल गए थे। इसी मुकदमें की वापसी को लेकर कन्हैया पक्ष लगातार दबाव बना रहे थे। पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि लकी मामले मे उसकी पुत्री सत्यप्रभा की तहरीर के आधार पर आरोपित कन्हैया, सतीश, कृष्णा, गोबिंदा, बिट्टू, गुलशन व दो व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, घर में घुसकर गंभीर घायल कर देने का मुकद्मा दर्ज किया गया था लेकिन लकी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
इनसेट: –
लकी पक्ष ने मकान अपना बताते हुए विरोधी पक्ष पर मकान बेचने के प्रयास का लगाया आरोप
कायमगंज15 नवम्बर
लकी की पुत्री सत्यप्रभा का कहना है जिस जगह पर कन्हैया रह रहा है। वह बेच रहा है जबकि वह उसकी जगह है। जबकि जिस घर में वह लोग रह रहे है। इसमें भी वह हिस्सा मांग रहा है। इसको लेकर कन्हैया पक्ष रंजिश मानता है। आए दिन विवाद करता है।
इनसेट
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम की जांच
कायमगंज।
पृथ्वीदरवाजा में रंजिश में हत्या को लेकर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। खून के नमूने लिए। फोटोग्राफी साथ ही वीडियोग्राफी भी की। टीम ने उन सभी जगह में पड़ताल की। जहां खून के धब्बे लगे हुए थे।
(2)
अवेध शराब बेचते एक गिरफ्तार
कायमगंज15 नवम्बर
कोतवाली क्षेत्र के कुआखेड़ा चैकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने मुखविर की सूचना पर एक व्यक्ति पंक्षीनगला के पास शराब बेच रहा है। जहां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के ही मोनू को बीस लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट
KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम
KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow news खामनेई की मौत की दुनियां भर में फैली खबर से लखनऊ में भी मची सनसनी दहला लखनऊ शहर: मातम, आक्रोश और सड़कों पर ‘सैलाब’
Lucknow news साभार :- लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नवाबों[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर
KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]
Mar