अखिल भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत संगठन संरक्षक सूरजपाल सिंह शाक्य की अध्यक्षता में कायमगंज तहसील परिसर में संपन्न हुई । बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जन समस्याओं के निराकरण हेतु किसान नेताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज के नाम संबोधित सौंप कर प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की है । सौंपे ज्ञापन में कहा है कि घरेलू बिजली के बिल उपभोक्ता हर बार सही कराने के लिए बिजली विभाग कार्यालयों के चक्कर लगाता है । हर बार वास्तविक उपभोग की गई विद्युत यूनिट से अधिक के बिल निकाल कर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं । इसे उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत बताते हुए किसान नेताओं ने सिस्टम सही करने के लिए कहा – वहीं उन्होंने जनपद के फैजबाग स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लगातार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस डॉक्टर के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और ना ही इन्हें यहां से ट्रांसफर किया जा रहा है । वहीं किसान नेताओं ने कायमगंज गल्ला मंडी में प्रयोग में लाए जा रहे तौल कांटों की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि तौल में फेरा फेरी रोकी जाए । पूरे जिले में लगभग हर स्थान पर खुलेआम खाद की कालाबाजारी होने का आरोप लगाते हुए किसान नेताओं ने कालाबाजारी को रोकने के लिए ठोस कार्यवाही करने की बात कहते हुए ज्ञापन के अगले बिंदु में कहा है कि कायमगंज बाजार के अंदर मछली व मीट की दुकानें व्यस्त मार्ग तथा घनी बस्ती के बीच स्थित है । जिनकी र्दुगंध से आम आदमी को काफी परेशानी होती है । इसलिए इन मीट मछली की दुकानों को मार्केट से बाहर लगवा कर प्रदूषित हो रही हवा तथा गली नाली को बचाया जाना आवश्यक है।
इनसेट : –
दूसरे प्रांतों में होने वाली किसान पंचायत की दी जानकारी
कायमगंज –
बैठक में उपस्थित संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के बीच सौंप गए ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा है कि 7 जनवरी 2025 को किसानों का एक जत्था बिना रेल टिकट के ही किसान पंचायत करने के लिए रवाना होगा । उनके अनुसार 8 जनवरी को बनारस रेलवे परिसर तथा 10 जनवरी को रेलवे परिसर ओडीशा तथा 13 जनवरी को गंगासागर बंगाल प्रांत में किसान पंचायत होगी । जिसके लिए किसान रेल से यात्रा करेंगे । किसानों ने कहा कि यात्रा के दौरान उनके किसी भी किसान नेता कार्यकर्ता अथवा किसान भाई से अभद्र व्यवहार या फिर कोई अप्रिय घटना घटित होती है – तो उसके लिए सरकार की ही जिम्मेदारी होगी । इसलिए भारतीय किसान यूनियन को सरकार द्वारा पूरी तरह सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए । इस अवसर पर संरक्षक सूरजपाल सिंह शाक्य – हुकुम सिंह यादव प्रदेश महासचिव – डॉक्टर प्रेमचंद सक्सेना जिला अध्यक्ष – जयदेव सिंह शाक्य जिला प्रभारी -मोतीलाल -पूजा -मनमोहन – नौरंगी लाल शाक्य – रजनेश कुमार – सुरेशचन्द्र – सत्यपालसिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb