shamshabad news–कैंप लगा कर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही वितरित की दवाइयां

Picsart 23 10 28 21 15 46 706

Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 28 अक्टूबर 2023
शमशाबाद क्षेत्र में एक लंबे समय से संक्रामक बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ रहा है । जिससे आम आदमी परेशानी महसूस करता जा रहा है l पिछले कुछ दिनों से संक्रामक रोगों की बाढ़ सी देखी जा रही है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सरवर इकबाल से कैंप लगाकर जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराये जाने की मांग की थी । ग्रामीणों की मांग पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरबर इकबाल के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ग्राम नगला नान में कैंप का आयोजन कर संक्रामक बीमारियों से त्रस्त लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा जीवन रक्षक दवाइयां प्रदान की । शिविर में लगभग आधा सैकड़ा से भी ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई । इस दौरान ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां देने तथा संक्रामक रोगों से बचने के उपाय भी बताए गए । चिकित्सक कुलभूषण और अंडर ट्रेनिंग फार्मासिस्ट द्वारा मरीजो के स्वास्थय की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई । शिविर में आने वाले मरीजों को संक्रामक बीमारियों से बचने के आवश्यक टिप्स देते हुए चिकित्सको ने कहा घरों के आसपास साफ सफाई रखें । ग्रामीणों से कहा गया कि गंदगी ना होने दे जल भराव ना होने दे नालिया साफ रखे और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें । घर के अंदर साफ सफाई के साथ-साथ खाली पड़े कबाड़ डब्बे को ढक्कन लगा कर बंद रखें अथवा छत पर डाल दें । क्योंकि कबाड़ में खाली बर्तन डब्बे से संक्रामक बीमारी को जन्म देने वाले मच्छर उत्पन्न होते हैं ।जो हमले कर आम जनमानस को संक्रामक बीमारियों का शिकार बनाकर मौत का संदेश देते हैं । उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगो से सरकार स्वास्थ्य मिशन को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा संक्रामक बीमारियों के बढ़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना देने की बात कही , चिकित्सको का कहना था कि इस प्रकार की बीमारियों से बचाव का सर्वोत्तम इलाज साफ सफाई पर ध्यान देना ही सबसे अच्छा उपाय होता हैl

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes