कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 अगस्त 2022
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अंतर्गत महिलाओं को चिकित्सीय परामर्श दिया गया । महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। इन सभी महिलाओं को चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गई। योजना के संबंध में बताया गया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें- जिसमें हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, ब्लड ग्रुप, एचआईवी ,सिफलिस, वजन, ब्लड प्रेशर ,एवं अन्य जांचें की जाती हैं ।वही इस अभियान के अंतर्गत टिटनेस का टीका, आयरन ,कैल्शियम एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं ।

समस्त गर्भवती महिलाओं के गर्भ की द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास में कम से कम एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ अथवा एलोपैथिक चिकित्सक की देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने की भी व्यवस्था है ।योजना के तहत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु उन्हें प्रेरित करना भी शामिल बताया जा रहा है। इसी योजना में पोषण परिवार नियोजन तथा प्रथम प्रसव हेतु काउंसलिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।आयोजित शिविर में नवागंतुक चिकित्सा अधीक्षक डॉ इकबाल, महिला चिकित्सक डॉ मधु अग्रवाल ,डॉ विपिन सिंह, डॉक्टर नदीम इकबाल ,रोहिनिता , ममता,ज्योति,शिव कुमार सहित ए एन एम, आशाएं तथा अस्पताल का स्टाफ सक्रिय रहा।
इनसेट:-
बताते चलें कि लगभग 5 से 7 महीने पहले इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था प्राइवेट तौर पर कायमगंज के पुलगालिब खां स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय से कराई थी। बताया गया है कि अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस चिकित्सालय का पिछला बकाया भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते अल्ट्रासाउंड बंद कर दिया गया। जबकि कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 10 वर्ष पूर्व अल्ट्रासाउंड मशीन लाई गई थी। जो आज तक चालू नहीं हुई। रखे- रखे यह मशीन खराब होकर वापस तक चली गई।, कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद इससे पूर्व चिकित्सा अधीक्षक ने उस मशीन को पैक करा कर वापस भेज दिया। अल्ट्रासाउंड ना होने की वजह से गर्भवती महिलाएं इधर उधर भटक रही हैं। लोगों का कहना है कि जब अल्ट्रासाउंड की सुविधा ही इस अस्पताल में नहीं है तो महिलाओं को चिकित्सा परामर्श तथा अन्य संबंधित जाचों से वंचित रहना पड़ता है। यह उचित नहीं है। इस ओर विभाग के सक्षम अधिकारियों को विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए, तभी प्रधानमंत्री द्वारा लाई गई योजना सही मायने में सफल हो सकती है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb