एंबुलेंस में दिया प्रसूता ने बच्चे को जन्म ,कराया अस्पताल भर्ती

Picsart 22 04 02 16 45 09 641

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2022
बर्षों से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बावजूद भी प्रसूताओं को सुरक्षित प्रसव के लिए समय से अस्पतालों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है । इसके लिए प्रसूता के परिवार वाले तो लापरवाह माने ही जाएंगे । साथ ही बे आशा बहुऐं जिनकी जिम्मेदारी प्रसूता को उचित राय देने के साथ ही समय से प्रसव हेतु अस्पताल तक पहुंचाने की भी होती है। बे भी कई बार अपनी जिम्मेदारी से वचती हुई लापरवाही करती दिखाई दे जाती हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया। जब नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खखईया निवासी प्रहलाद सिंह की प्रथम बार गर्भवती हुई 22 वर्षीय प्रसूता पत्नी लक्ष्मी घर पर प्रसव पीड़ा से झटपटाने लगी। परिवारी जनों के अनुसार एक दिन पहले ही आशा बहू को प्रसव की जानकारी देते हुए बुलाया था। पूरे दिन तथा रात भर इंतजार करते रहे । लेकिन आशा बहू प्रसूता के घर नहीं पहुंची। दर्द से बेहाल प्रसूता को होता देख ,घर वालों ने एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 102 प्रसूता के गांव पहुंची। जहां से गर्भवती लक्ष्मी को लेकर अस्पताल लाया जा रहा था। उसी समय कायमगंज अचरिया मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पितोैरा के पास प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। जिसे देखते हुए एंबुलेंस के ईएमटी विमल सिंह तथा पायलट विनय कुमार ने साथ आई तीमारदार महिलाओं को समझा कर प्रसव पीड़ा से बदहवास हो रही प्रसूता लक्ष्मी का एंबुलेंस के अंदर रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया । जहां प्रसूता ने पहली संतान के रूप में एक कन्या को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद तत्परता से कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर ,एंबुलेंस कर्मचारियों ने लक्ष्मी को भर्ती करा दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes