KAIMGANJ NEWS-एसडीएम ने दिलाई शपथ बताया मतदान का महत्व
कायमगंज / फर्रुखाबाद7 मई 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में मतदान की तिथि 13 मई निर्धारित की गई है । इस चरण में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नगर की साहसी बालिका संस्था द्वारा आज नोनियमगंज मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को अपना वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
बड़े ही सरल और रोचक ढंग से संस्था की सदस्य बालिकाओं ने उपस्थित लोगों को समझाया आपके मत का क्या महत्व है और मताधिकार का प्रयोग करना क्यों जरूरी है । कार्यक्रम से प्रभावित होकर वहां मौजूद महिलाओं पुरुषों तथा युवाओं ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करने की बात कहीl इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंशकुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तथा उसकी स्वच्छता एवं सुदृण्ता के लिए मतदान करना जरूरी होता है । उन्होंने बताया कि इस बार जनपद में औसत मतदान 70% से भी अधिक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है । इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने खासकर महिलाओं तथा युवाओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की । कार्यक्रम अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज रामऔतार -एल आई यू प्रभारी राघवेंद्र सिंह – स एचसी से डॉक्टर जितेंद्र बहादुर एवं कार्यक्रम आयोजन साहसी बालिका संस्था की पदाधिकारी खुशबू मिश्रा – सिल्की मिश्रा -अंकुर मिश्रा – शिवानी – निकिता . अंजू – गरिमा – संजना – दिव्या – कशिश -चांदनी – चिराग सहित नगर के अन्य कुछ संभ्रांतजन उपस्थित रहे l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb