KAIMGANJ NEWS रेल सुविधाओं में व्यापक सुधार के लिए लोकसमिति ने किया आन्दोलन का आवाहन

IMG 20241231 WA0221
Picsart 25 01 01 06 25 08 798
KAIMGANJ NEWS -मांग कर कहा गया कि हर सुपरफास्ट ट्रेन में कम से कम 6 डिब्बे जिनमें दो आगे – दो पीछे तथा दो डिब्बे बीच में जोड़े जाएं

कायमगंज / फर्रुखाबाद
महात्मा गांधी , डॉक्टर राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश जैसे आदर्श आंदोलनकारी राष्ट्रवादियों की प्रेरणा से जनहित में आवाज उठाने वाली संस्था राष्ट्रीय लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की एक बैठक थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर में संपन्न हुई । जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के मध्य गहन मंत्रणा के बाद कहा गया कि मेल रेल गाड़ियों में ज्यादातर बोगी आरक्षित होती हैं । केवल एक या दो डिब्बा सामान्य श्रेणी का कभी आगे और कभी पीछे लगा दिया जाता है । जिसके खोजने में ही समय निकल जाता है और यात्री – यात्रा से वंचित हो जाते हैं या फिर भीड़ इतनी होती है कि इन जर्नल बोगी में चढ़ना उतरना और सफर करना लगभग असंभव सा हो जाता है । ऐसी स्थिति को देखते हुए लोक समिति ने मांग की – कि रेल विभाग को चाहिए इस महंगाई के युग में गरीबों की सुविधा हेतु हर एक सुपरफास्ट ट्रेन में 6 डिब्बे, – २ आगे २बीच में और २ डिब्बे पीछे जोडे जाएंl लोक समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह का कहना है कि मध्यम व गरीबों के लिए रेल ही आने जाने का अपेक्षाकृत सस्ता एवं उपयुक्त साधन है । इसी के साथ ट्रेन की लम्बाई के हिसाब से कायमगंज सहित कई स्टेशनों पर प्लेट फार्मों के विस्तारीकरण आदि मांगों को लेकर लोकसमिति ने रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 5 जनवरी2025 को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक कायमगंज को सौंपने की घोषणा की है । उनका कहना है कि इस सम्बंध में पहले भी ज्ञापन डीएम फर्रुखाबाद को देकर अवगत कराया जा चुका है । वहीं समिति द्वारा आगरा – इटावा मैनपुरी मेमो पैसेंजर को फर्रुखाबाद तक बढ़ाये जाने की मांग कर सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा जा चुका है । बैठक में लोक समिति के कानपुर मंडल प्रभारी वाजिद अली मंसूरी उर्फ राका ने पिछले २० बर्ष की समिति की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि समिति ने इस बीच कानपुर – कासगंज रेलवे ट्रैक के चौडीकरण के बाद गाडियों के संचालन हेतु बर्ष २००7 में फर्रुखाबाद स्टेशन पर धरना दे शीघ्र ही गाडियों के संचालन की व्यवस्था कराई । वहीं साल 2008 में इसी ट्रैक की रुदायन स्टेशन पर मेल गाडियों के ठहराव हेतु तथा हर वर्ष कोहरा का कारण बता कालिन्द्री गाडी बंद करने एवं इटावा – भिन्ड – ग्वालियर रेल गाडियों के संचालन के लिए आन्दोलन कर जनसुविधाओं हेतु संघर्ष किया । श्री राका ने कहा कि लोक समिति सदैव शांति पूर्ण ढंग से जनता के हित में आन्दोलन के लिए तत्पर थी – है – और भविष्य में भी तत्पर रहेगी । बैठक को चौ० महेन्द्रसिंह यादव – बाबूराम शाक्य – ठा० वृजेश सिंह – नेपालसिंह – औसान सिंह – रामचन्द्र सिंह – आशाराम – उदयवीर सिंह ने भी संवोधित कर रेल सुविधाओं को बढाने की मांग का समर्थन किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes