Kaimganj news -मुंसिफ बार एसोशिएसन व रेवन्यू बार एसोशिएसन के वकील हुए आंदोलित -लगातार हुई वकीलों के साथ घटनाओं से हुए आक्रोशित
कायमगंज। फर्रुखाबाद
वकीलों के साथ घटनाओं पर मुंसिफ बार एसोशिएसन व रेवन्यू बार एसोशिएसन के पदाधिकारी आंदोलित हो गए। उन्होंने गृहसचिव, प्रमुख सचिव व डीजीपी का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार को बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश के आवाह्रन पर मुंसिफ बार एसोशिएसन के दर्जनो पदाधिकारी व अधिवक्ता कोर्ट परिसर के बाहर गेट पर पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों के साथ हुई घटनाओं में कोई अब तक कार्रवाई प्रभावी नहीं की गई है। शासन प्रशासन कठोर कार्रवाई करे। इस दौरान वकील नारेबारी करते हुए अपने साथ लाए प्रमुख सचिव व डीजीपी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतलों में पटाखे भी लगाए गए।
वकीलों ने कहा गाजियाबाद में वकील मनोज चैधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बिजनौर में अधिवक्ता रवीशंकर यादव पर जानलेवा हमला किया गया। हापुड़ की घटना ने सभी को हिला दिया। वकीलों ने कहा लगातार हो रही वकीलों के साथ घटना निंदनीय है। इस दौरान बार एशोसिएसन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, परम मिश्रा, अतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुधीर शाक्य, विलाल गौस खां, खुशहाल खां, अमित यादव आदि मौजूद रहे। इधर तहसील के रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव, अवनीश गंगवार, कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, अनोखेलाल, विमल कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार मुनीश कुमार, सुभाष कृष्ण सक्सेना आदि के साथ वकील तहसील गेट पर पहुंचे। जहां गृह सचिव व प्रमुख सचिव का पुतला फूंका और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वकीलों ने कहा कि आए दिन वकीलों के साथ घटनाए हो रही है। इसको लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
इनसेट
चैकी से चंद कदम की दूरी पर फुका पुतला
कायमगंज।फर्रुखाबाद
मुंसिफ बार व रेवन्यू बार एसोशिएसन ने तहसील रोड पर जब पुतले फूंके तो पुलिस नजर नहीं आई। हालाकि चंद कदमों की दूरी पर कस्बा चैकी है लेकिन कोई भी पुलिस र्मी नजर नहीं आया। पुतला फूंकने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb