Kaimganj news –मिनी लोडर की टक्कर से टैम्पों पलटा, दो महिलाओं की मौते, 11 घायल

Picsart 23 09 05 18 39 41 898

Kaimganj news-पटियाली सत्संग से लौट रहे टैम्पों सवार श्रृद्वालु

-मचा कोहराम, मशक्कत के बाद फंसी सवारियों को निकाला गया, दो की हालत है गंभीर

कायमगंज। फर्रुखाबाद कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर खुड़नाखार गांव के समीप मिनी लोडर की टक्कर से टैम्पों पलट गया जिसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। टैम्पो ंसवार पटियाली सत्संग से लौट रहे थे। मौत पर परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसडीएम, सीओ ने घायलों का हाल लिए।
मंगलवार की सुबह जनपद कासगंज के पटियाली स्थित भोले बाबा के सत्संग में एक दर्जन सवारियांे से भरा टैम्पों शमसाबाद स्थित असगरपुर जा रहा था। जब टैम्पों कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित खुड़नाखार के पास पहुंचा तभी टैम्पों से मिनी लोडर की भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर लगते ही टैम्पों पलट गया। लोड़र भी खड्ड में जा गिरा। टैम्पों में सवार श्रृद्वालू दब गई। चीखपुकार मच गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौडे। शमसाबाद पुलिस को सूचना दी गई। तब तक ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद फंसी सवारियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया। जबकि दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सीओ सोहराब आलम, एसओ शमसाबाद बलराज भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। जहां यातायात बहाल किया। पुलिस ने टैम्पों सवार मृतका रानी देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद्र व धनदेवी पत्नी ग्रीशचंद्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत पर दोनो के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका रानी के शव पर उसके तीन पुत्र सुधाकर, दिवाकर रंजीत समेत परिजन बिलख रहे थे। परिजनों ने बताया कि मृतका सविलियन विद्यालय असगरपुर में रसोइया के पद पर कार्यरत थी। जबकि मृतका धनदेवी के पुत्र पप्पू, अरविंद्र व नागेंद्र का भी रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने मृतका के पति की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में कोहराम मच गया। इधर सीएचसी में घायल टैम्पों चालक जितेन्द्र पुत्र खुशीराम, उसकी पत्नी शकुंतला, विट्टन देवी पत्नी कन्हैया लाल, गीता पत्नी अबनेंद्र, अबनेंद्र की चार की पुत्री काव्या व 17 साल पुत्री लक्ष्मी, बीना पत्नी सर्जेश पाल, गुड्डी पत्नी श्रीपाल, लोडर चालक राकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी पल्ला गल्ला मंडी फर्रुखाबाद का इलाज किया गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम यदुवंश कुमार सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल लिया। प्राथमिक इलाज के बाद जितेन्द्र व राकेश कुमार को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इनसेट
मिनी लोडर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शमसाबाद। फर्रुखाबाद
मिनी लोडर की टक्कर से टैम्पों सवार घायल दो महिलाओं की मौत व कई घायलों के मामले में असगर निवासी अरविन्द्र पुत्र ग्रीशचंद्र पाल ने थाने में दर्ज कराए गए मुकदमें कहा मंगलवार को उसकी मां धनदेवी पाल, रानी देवी पत्नी प्रकाश सक्सेना, शकुंतला पत्नी जितेन्द्र, बीना पत्नी सरजेश, गुड्डी देवी पत्नी श्रीपाल आदि लोग टैम्पों संख्या यूपी 76 टी 6072 से चालक जितेन्द्र पुत्री खुशीराम के साथ पटियाली से वापस आते समय खुड़नाखार सामने फैजबाग की तरफ से आ रहे मिनी लोडर संख्या यूपी 76के 3316 केचालक ने तेजी व लापरवाही से टैम्पों में टक्कर मार दी जिसमें धनदेवी पाल वरानी देवी सक्सेना की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes