KAIMGANJ NEWS वितरण वाली एक्सपायर सरकारी दवाइयां बड़ी मात्रा में फेंकी खेत में, बनी जन चर्चा का विषय

Picsart 25 12 03 20 21 07 321

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों के लिए तथा गांव एवं नगर की बस्तियों में बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से शासन द्वारा आयरन तथा अन्य विटामिन की दवाइयां टैबलेट व कैप्सूल के रूप में वितरण कराई जाती हैं । यह दवाइयां स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सरकारी अस्पतालों की डिमांड के अनुसार ही उपलब्ध होती हैं ।

जिन्हें सक्षम स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सकों के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जरूरतमंदों को वितरित की जाती हैं । आज सवेरे ही कायमगंज नगर के पास स्थित गांव याहियापुर से ग्राम लालपुर को जाने वाले रोड के किनारे स्थित याहियापुर गांव निवासी बबलू खान पुत्र आदिया खान के खेत में आयरन तथा अन्य विटामिन की दवाइयों के रैपर, जिनमें टैबलेट सुरक्षित रूप से पैक किए हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे थे । ऐसे पैक रेपर सैकड़ों की संख्या में पड़े दिखाई दिए । इस तरह लावारिस पड़ी दवाइयां को लोगों ने उठा कर देखा तो उनके रैपर के ऊपर निर्माण के साथ ही एक्सपायरी डेट अंकित थी । उसके अनुसार बहुत बड़ी मात्रा में यहां खेत में फेंकी गई दवाइयां के रैपरों पर उपयोग की समय सीमा समाप्त हो चुका थी । मतलब की खेत में पड़ी सारी दवाईयां एक्सपायर हो चुकी थीं । वही दवा जो निर्माण लागत के अनुसार काफी धनराशि की है । उस दवा को खेत में लाकर रात के अंधेरे में किसी ने डाल दिया । सुबह होते ही जब ग्रामीणों ने इस नजारे को दिखा तो यह मामला चर्चा का विषय बन गया । लोगों का कहना था कि यह वही दवा है । जो सरकार द्वारा आम आदमी व स्कूली बच्चों को निशुल्क वितरण के लिए उपलब्ध कराई जाती है । लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों तथा संबंधित वितरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण जरूरतमंदों को समय पर वितरण नहीं की गई । स्टोर में ही पड़ी रही या फिर किसी अन्य कारण से उसे कहीं छुपा कर रखा होगा । एक्सपायर हो जाने के बाद वही दवा इतनी बड़ी मात्रा में यहां लाकर किसी ने रात के अंधेरे में ही खेत में डाल दी होगी । जबकि इस दवा का वितरण कागजों पर दिखाकर वितरण करने की खाना पूरी पहले ही कर ली गई होगी l हो रही जन चर्चाओं के अनुसार लोग इसको शासन के धन का दुरुपयोग मानकर जन सामान्य के साथ स्वास्थ्य संबंधी खिलवाड़ बता रहे हैं । वहीं कुछ लोगों का कहना था कि प्रत्येक रैपर के ऊपर दवा निर्माण के साथ ही उसकी कंपनी बैच आदि का नंबर अंकित होता है । उससे यह पता लगाया जा सकता है कि यह इतनी बड़ी मात्रा में दवा किस अस्पताल को आवंटित करके दी गई थी जो वितरण न करके तब तक रखी गई , जब तक कि वह एक्सपायर हो गई और उसे लाकर यहां फेंका गया । इसकी जांच कर जो दोषी पाया जाए । उसके विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए । जिससे कि भविष्य में सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने के साथ ही जरूरतमंद को समय पर दवा भी उपलब्ध कराने की संबंधित अपनी जिम्मेदारी का एहसास कर सकें।

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ शोभित ने बताया की एक्सपायर दवाओं का बैच नंबर देखकर पता किया जाएगा कि यह दवाई कब और किसको दी गई थी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes