KAIMGANJ NEWS दुष्कर्म कर वीडियो वायरल, आरोपी किशोर गिरफ्तार

Picsart 25 10 23 17 32 20 133

KAIMGANJ NEWS -पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण, बाल अपचारी का डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया सैंपल
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी साढ़े सत्रह वर्षीया पुत्री को नगर के एक अन्य मोहल्ले के रहने वाले एक किशोर ने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी पिछले एक वर्ष से उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़ित जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जबकि आरोपी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में डीएनए जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर आरोपित को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes