कायमगंज 09 अगस्त 2022
आज मोहर्रम की 10 तारीख को अकीदत मंदों ने नम आखों के बीच ताजिये किए सुपुर्द- ए -खाक, नगर में मोहल्ला चिलांका,चिलौली पठान,काजमखां, मैन चौहराहा,बीडी वाली गली ,जटवारा आदि स्थानों पर वहीं नगर से सटे गांव कुबेरपुर , डुंडी गढ़ी ,लालबाग, कोर्ट पहाड़ी, गऊ टोला ,मऊ राशीदाबाद, कटरा रहमत खां,अताईपुर , इसके अलावा रायपुर, कंपिल पर भी ताजिया रखे गए.।

जहां से 12 बजे के बाद नम आंखों के बीच गमगीन माहौल में ताजिया उठाये गये। और कर्बला के लिए भारी हुजूम मातमी धुनों के बीच लेकर चला। ताजिया जुलूस में ,एस डी एम संजय सिंह , सीओ सोहराब आलम, कोतवाली प्रभारी संजयकुमार मिश्रा, कस्वा चौकी इंचार्ज रहमत खाँ भारी पुलिस बल के साथ पूरे रास्ता मौजूद रहे।

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को पूरे रास्ते लोगों ने शरबत पानी बिस्किट जलेबी आदि तबर्रुख के तौर पर वितरित की, नगर के लोहाई बाजार स्थित नसीम शू स्टोर के संचालक जुबेर भाई ने स्टाल लगाकर शरबत पानी तथा बूंदी वितरित कर ताजिएदारों का इस्तकबाल किया। पूरे रास्ते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातमी धुनों के साथ ताजिए कर्बला पहुंचे। जहां निश्चित समय पर पूरे धार्मिक रस्मो रिवाज के साथ नमआंखों के बीच गमगीन माहौल में या हुसैन की सदाओं के साथ सुपुर्द -ए-खाक कर दिए गए।


इनसेट
अकीदत मंदो ने पूरी शिद्दत से मनाया शहादत की अनोखी मिसाल मोहर्रम का त्यौहार
कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 अगस्त 2022
कुछ ऐसे लोग इस दुनिया में आए जो खुद के लिए नहीं वरन पूरी मानवता के लिए जिए और इंसानियत का पैगाम देकर रुखशत हो गए । जो आज भी लोगों को जिंदगी जीने का सही रास्ता दिखाने के लिए काफी है। कहा जाता है कि सन् 680 में कर्बला नामक स्थान पर एक धर्म युद्ध हुआ था । यह जंग पैगंबर हजरत मोहम्मद स० के नाती एवं इब्न ज़्याद के बीच हुई थी। इस लड़ाई में वास्तविक फतेह हजरत इमाम हुसैनअ० की ही हुई थी। इसी कुर्बानी के बाद से पूरी दुनिया में इस्लाम आगे बढ़कर और मजबूत हुआ। तभी से उसी याद में मोहर्रम का त्यौहार पूरे विश्व में मनाया जाता है। जो अकीदत मंदों के लिए शहादत की अनोखी मिसामिसाल



रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb