Kaimganj news- बड़ी मात्रा में बने अधवने असलाह तथा असलाह बनाने के उपकरण भी बरामद किए गये
कायमगंज /फर्रुखाबाद20 नवम्बर2023
पुलिस अधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष कपिल अशोक कुमार तथा एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार एवं सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल करन यादव तथा अन्य हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नगला रैद में खेतों के बीच घनी झाड़ियां में अवैध अस्त्र बनाने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था । जिसकी घेराबंदी करके पुलिस ने मौके से पवन कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम नगला रैद , राकेश पुत्र कालीचरन निवासी नगला रैद थाना कंपिल एवं इसी गांव के पड़ोस में बसे गांव नगला सिरसा निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र हरिनंदन शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । मौके से पुलिस ने 37 अदद बने अधवने नाजायज असलाह , 20 देसी तमंचा 12 बोर , 9 तमंचा 315 बोर , 4 अदद अधवने तमंचों की बॉडी , 3 आदत अधवनी नाल 12 बोर , एक देशी राइफल 315 बोर , एवं जिन्दा कातूस ब खोखों ,के अतिरिक्त असलहा बनाने के उपकरण भी बड़ी मात्रा में बरामद किए । पूछताछ के दौरान गिरफ्त में आए फैक्टरी संचालकों ने बताया कि नाजायज असलाह बनाकर इनकी दूर-दूर तक बिक्री करते थे । पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया । पुलिस सूत्रों के अनुसार आयुध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पवन कुमार के विरुद्ध चार मुकदमे राकेश कुमार के विरुद्ध भी चार मुकदमे और प्रमोद शर्मा के विरुद्ध आयुध अधिनियम का एक मुकदमा पंजीकृत है । बता दें कि इस क्षेत्र से और इन्हीं गांवों में से पहले भी असलाह बनाने की अवैध फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं ।लेकिन फिर भी यह नाजायज धंधा रुक नहीं रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb