Kaimganj news –व्यापारी की बाल बाउंड्री तोड़ने का आरोपी बनाकर पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Picsart 23 11 19 16 56 13 893

Kaimganj news कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 नवंबर 2023
पिछले दिनों कायमगंज नगर के व्यापारी अग्रवाल बंधु की कोतवाली परिसर के पास स्थित बाल बाउंड्री रात के अंधेरे में ढहा दी गई थी । बाल बाउंड्री ध्वस्त करने का आरोप व्यापारी ने कोतवाली कायमगंज पुलिस पर लगाया था । आरोप लगाते हुए व्यापारी ने उच्च प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शिकायती पत्र भेज कर अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की थी । उस समय व्यापारी का कहना था कि जब उसे यह पता चला कि रात के अंधेरे में उसकी बाल बाउंड्री गिरा दी गई है । तो वह कोतवाली गया । लेकिन पुलिस ने उसकी कोई बात नहीं सुनी । व्यापारी द्वारा पुलिस पर अव्यवहारिक तरीके से पेश आने का भी आरोप लगाया था । इस सब के बाद कोतवाली पुलिस ने अपनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया । जिसमें कहा गया है कि दीपावली त्यौहार के कारण अस्त-व्यस्त ढंग से खड़े कोतवाली के पीछे वाले परिसर में वाहनों आदि सामान को सही ढंग से इकट्ठा करने के लिए उन्होंने उप ०नि० निर्भालसिंह के कहने पर स्थानीय निवासी चांद मियां की जेसीबी मंगवाई । पुलिस के अनुसार 9 नवंबर को रात 1:00 बजे जेसीबी स्वामी ने अपनी जेसीबी थाना भेजी । इसके चालक वीरेंद्र पुत्र जयदेव निवासी गांव चंदुइया थाना मेरापुर को काम समझा कर बह दूसरे कामों में व्यस्त हो गए । थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो नशे की हालत में जेसीबी चालक ने थाना परिसर से पश्चिम ओर बनी दीवार को तोड़ दिया । हेड कांस्टेबल का आरोप है कि जब उसने जेसीबी चालक को डांटते हुए मना किया तो उसने आवेश में आकर उसके ऊपर ही जेसीबी चढ़ाने की धमकी देते हुए कहा कि मेरे सामने से हट जाओ , नहीं तो जेसीबी चढ़ा दूंगा और इतना कहकर वह जेसीबी लेकर थाने से भाग गया । इस तरह पुलिस ने जेसीबी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 427 – 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है । इस प्रकार दर्ज किए गए मुकदमे और पुलिस की कार्यवाही से पीड़ित व्यापारी क्या संतुष्ट है अथवा नहीं ?यह जानने का प्रयास किया गया ।लेकिन व्यापारी से संपर्क नहीं हो सका l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes