कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 जनवरी 2023
आज 20 जनवरी को कायमगंज में अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी थाना कंपिल का पुतला फूंका। उसी समय कायमगंज प्रभारी निरीक्षक तथा उपनिरीक्षक से हुई धक्का-मुक्की एवं पुलिस के व्यवहार से अधिवक्ता काफी आक्रोशित हो गए।

इसके तुरंत बाद कायमगंज बार एसोसिएशन की एक बैठक आपात स्थिति में बुलाने के बाद, निर्णय के अनुसार अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजय सिंह को सौंपा। जिस समय अधिवक्ता ज्ञापन सौंपने एसडीएम कार्यालय की ओर जा रहे थे। उस समय मुंसिफ कोर्ट से लेकर तहसील तक सभी अधिवक्ता विरोध व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जब अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे तो वहां भी काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब ज्ञापन लेने उप जिलाधिकारी संजय सिंह मौके पर नहीं आए , तो अधिवक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया और बे विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे।

स्थिति की गंभीरता तथा संवेदनशीलता समझ कर काफी सहमें से दिख रहे एसडीएम अपने कक्ष से बाहर निकले और जल्दी से ज्ञापन लेकर अधिवक्ताओं को कार्यवाही का आश्वासन देकर तेज कदमों के साथ फिर अपने कक्ष की ओर चले गए । सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि 18 जनवरी 023 को प्रभारी निरीक्षक थाना कंपिल द्वारा अधिवक्ता बिलाल गौस खान का गलत तरीके से एमबी एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। वही 19 जनवरी 023 को अधिवक्ता रामबरन सिंह का न्यायालय आते समय प्रभारी निरीक्षक थाना कंपिल द्वारा उनके विरोधी पक्ष के साथ मिलकर अवैध रूप से गिरफ्तार करके मारपीट तथा अभद्रता करके एक पक्षीय रूप से धारा 151 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत चालान कर दिया ।

जबकि उक्त अधिवक्ता ड्रेस में थे । प्रभारी निरीक्षक थाना कंपिल के इस अविधिक कार्य के विरोध में अधिवक्तागण आज 20 जनवरी 023 को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध व्यक्त कर रहे थे, तथा प्रभारी निरीक्षक कंपिल का पुतला फूँका जा रहा था। उसी समय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज पुलिस बल सहित न्यायालय के गेट परआ गए और गाली गलौज कर पुतला छीनने की कोशिश करने लगे। अधिवक्ताओं ने जब पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया तो प्रभारी निरीक्षक कायमगंज ने अधिवक्ताओं से गाली गलौज कर धमकी दी कि पुलिस की किसी भी कार्यवाही का विरोध करोगे तो तुम लोगों को मारपीट कर झूठे मुकदमे में जेल भेज देंगे ।
आरोप है कि अधिवक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की। ज्ञापन में कहा है कि प्रभारी निरीक्षक कंपिल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज के इस अविधिक कृत्य के विरोध में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मत से निर्णय ले लिया है कि किसी भी पुलिसकर्मी के द्वारा एमबी एक्ट का उल्लंघन करते हुए मोटरसाइकिल से न्यायालय आने पर उस पुलिसकर्मी का सक्षम अधिकारी से एमवी एक्ट में चालान कराया जाएगा । साथ ही उनके अनुसार यह भी निर्णय लिया गया कि प्रभारी निरीक्षक थाना कंपिल एवं प्रभारी निरीक्षक कायमगंज के स्थानांतरण ना होने तक किसी भी पुलिसकर्मी को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और इस अवधि तक, जब तक कि अधिवक्ताओं की मांग पूरी नहीं की जाती, सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb