अधिवक्ताओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा ,फूंका थाना प्रभारी का पुतला

Picsart 23 01 20 16 13 41 590

– अपने साथी दो वकीलों के चालान करने से आक्रोशित थे अधिवक्ता

– जल रहे पुतले को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस से हुई अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक
– वकीलों ने न्यायालय परिसर में पुलिस को प्रवेश ना करने की दी कड़ी चेतावनी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 जनवरी 2022
वकीलों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की तथा नोकझोंक का मामला मुंसिफ कोर्ट गेट के सामने स्थित व्यस्त सड़क मार्ग का है। आज यहां कायमगंज बार एसोसिएशन कायमगंज के अधिवक्ता थाना प्रभारी कंपिल का पुतला लेकर पहुंचे।

ads

अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कंपिल थाना प्रभारी के पुतले को आग लगा दी । जिस समय पुतला धूँ-धूँ कर जलने लगा। उसी समय कायमगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विक्रम सिंह तेजी से आगे बढ़े और झपट्टा मारकर पुतले को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे ।

ads

जिसका अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए दरोगा को रोका। उसी वक्त एसआई विक्रम सिंह ने जो पहले से अपने हाथ में पानी से भरा हुआ डिब्बा लिए थे । डिब्बे का पानी जलते पुतले के ऊपर डालकर बुझाने लगे। यह देखते ही पुतला दहन स्थल पर मौजूद वकीलों में आक्रोश पनपने लगा ।

ads

वकीलों ने दरोगा के इस कृत्य की कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त करते हुए निंदा की। साथ ही एसआई को वहां से जाने के लिए कहा, ऐसा न होने पर अधिवक्ताओं ने दरोगा को हाथ पकड़कर वहां से हटाने की कोशिश की। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज जय प्रकाश पाल तेज कदमों से आगे बढ़े और उन्होंने अधिवक्ताओं का विरोध करते हुए पुतले को कब्जे में लेना चाहा।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

लेकिन पुलिस की मंशा भांप चुके सतर्क हुए वकीलों ने पुलिस को करारा जवाब देते हुए धक्का मारकर वहां से हटा दिया। इस तरह दोनों ओर से तीखी नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की का नजारा काफी देर तक दिखाई देता रहा। अधिवक्ता अपने साथी दो वकीलों जिनमें से एक का चालान शांति भंग की धारा 151 तथा दूसरे का चालान एमबी एक्ट में कंपिल पुलिस द्वारा किया गया था। पुलिस की इस कारगुजारी को वकीलों के साथ पुलिस द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बताकर अधिवक्ता विरोध कर रहे थे। जो पुलिस सीधे-साधे आम आदमी के साथ पूरे रौब तथा घुड़की भरे अंदाज में पेश आती रही या आती है। आज कानून के जानकार वकीलों के सामने मुकाबला बराबर का देखकर चुप होती हुई दिखाई दे रही थी। व्यस्त मार्ग तथा तहसील एवं मुंसिफ कोर्ट में आए लोगों की भारी भीड़ पुलिस के कारनामे को अचरज भरी निगाहों से देख कर तालियां बजाती हुई देख रही थी। लोगों का कहना था कि आज पुलिस को पता चला कि आम आदमी और काले कोट में कितना अंतर होता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes