KAIMGANJ NEWS लापता किशोरी मोना चर्चित कांड में आरोपी बाबा तथा चाचा ने डेढ़ माह बाद किया न्यायालय में आत्मसर्मपण

Picsart 25 03 10 08 17 21 340

KAIMGANJ NEWS – पुलिस दोनों को रिमांड पर ले कर सकती है पूछतांछ – शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
लगभग डेढ़ माह पहले नगर के मोहल्ला
नुनहाई से गायब हुई किशोरी मोना के प्रकरण ने सनसनी फैला दी थी ।
उसी समय सफेद कपड़े में लपेट कर कोई भारी वस्तु एक वाहन से ले जाने का दृश्य सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था । मोहल्ले वालों की आशंका तथा विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई थी । किशोरी के मामा की तहरीर पर घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी । दर्ज रिपोर्ट में नामित मुख्यआरोपी किशोरी के सगे बाबा ब्रिजेन्द्र सिंह तथा चाचा विजय ने संभवतः पुलिस तलाशी के भय से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया । कयास लगाया जा रहा है कि इन दोनों को मामले का खुलाशा करने के लिए पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी । क्योंकि तमाम प्रयास के बाद भी आजतक इस चर्चित कांड का पर्दा फास नहीं हो पाया है। रिमांड पर लेकर पूछतांछ में शायद कांड की गुत्थी सुलझ जाए । वहीं शेष आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । किन्तु प्रकरण के संबंध में
यह सवाल आज भी नगर व क्षेत्रवासियों के लिए पहेली बन कर रह गया है कि आखिर किशोरी मोना है कहां – क्या वह जीवित है अथवा उसकी हत्या कर दी गई है । हालांकि किशोरी के मामा विनोद तोमर की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के बाबा बिजेंद्र, पिता संजू, चाचा विजय, चाची शिवानी समेत दो अन्य के खिलाफ केश दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आरोपियों के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच 11 अप्रैल को मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब मुख्य आरोपित बाबा बिजेंद्र और चाचा विजय ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों की रिमांड प्रक्रिया चल रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की असल स्थिति सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि 23 मार्च को पुलिस ने किशोरी की बुआ को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की थी। बुआ के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के बंद घर का ताला तोड़कर ऊपरी मंजिल पर तलाशी ली, जहां से फॉरेंसिक टीम की मदद से महत्वपूर्ण नमूने लिए गए। पुलिस को वहां से एक उत्तराखंड नंबर की बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों ने एटा, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर दविश भी दी थी – किन्तु पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं आ सका। गुत्थी ज्यों की त्यों उलझी है । किन्तु अब पुलिस को इन दोनों आत्मसमर्पण करने वालों को रिमांड पर लेकर पूछतांछ से इस सननीखेज चर्चित मोना कांड की सच्चाई का पता लगने की उम्मीद बढ़ी है । हो सकता है यह दोनों पुलिस की पूछतांछ में सच्चाई बता दें ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes