KAIMGANJ NEWS तूफानी हवाओं के साथ हुई वर्षा से गेहूँ आदि फसलों तथा बागों में हुआ भारी नुकशान

IMG 20250412 WA0211

KAIMGANJ NEWS – कई जगह धराशाही हुए पेड़ – बिजली
आपूर्ति बाधित , जन जीवन अस्त-व्यस्त
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अचानक आई आंधी-तूफान के साथ गरज चमक के साथ हुई बर्षा से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ वहीं खेतो में खडी गेहूँ तम्बाकू आदि की फसलों तथा आम के बागों में भारी नुकशान होने से कृषकों एवं वागवानों की परेशानी बढ़ गई है । कई जगह घरों की दीवारों पर पड़े छप्पर और टीन शेड तेज तूफानी हवाओं से उड़ कर विखर गए । ग्रामीण क्षेत्रों एवं सड़क मार्गो के किनारे खड़े छोटे बड़े से लेकर कहीं – कहीं विशालकाय वृक्ष भी धराशाही हो गए । प्रशासन ने क्षति आकलन के लिए दैवीय आपदा विभाग को निर्देशित किया है।
कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से उलियापुर गांव में रनवीर सिंह के घर पर लगी टीन उड़कर उनके ऊपर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने अपना प्राइवेट इलाज कराया । वहीं लुधइया के रघुवीर सिंह की दुकान की ऊपर की मंजिल से एक बड़ी टीन शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन के ऊपर जा गिरी, किन्तु संयोग से हादसा टल गया । यहीं के पूर्व प्रधान के घर पर खड़ा एक विशालकाय पेड़ धराशाही हो गया । ।कायमगंज-फ़र्रूख़ाबाद मार्ग एवं कायमगंज – कटिया व अलीगंज तथा केनाल मार्ग सहित अन्य स्थानों पर भी कई पेड़ व मोटी शाखायें नीचे जा गिरी । जिससे यातायात पर काफी समय तक प्रभाव पड़ा । मार्ग साफ होने पर ही आवागवन हो सका । गेहूँ की फसल की कटाई तथा थ्रेसिंग बंद हो गई । तम्बाकू की छटाई के बाद खेतों में पड़ी पत्ती भीगने से गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही पत्तियों के सड़ने गलने की भी नौवत आने की आशंका जताई जा रही है । आम के बागों में आम्र मंजरी और डंठलों में से टूट कर छोटे छोटे फल बहुत अधिक मात्रा में जमीन पर गिर गए । इससे बागवानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है ।
प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपालों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील के दैवीय आपदा प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इस बेमौसम की आंधी और बारिश से केवल जनजीवन ही अस्त व्यस्त नहीं हुआ है वल्कि वागवानों तथा मेहनत कश किसानों के सामने भी आर्थिक संकट की स्थिति पैदा कर दी है ।
इनसेट : –
आंधी तूफान एवं वर्षा से गुल हो गई बिजली – पसरा रहा अंधेरा
कायमगंज : –
शुक्रवार रात आई तेज आंधी तूफान तथा वेमौसम वर्षा से कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों के तारों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली रातभर ठप रही। सुबह विद्युत विभाग के जेई और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फॉल्ट को ठीक किया और सुबह 9:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर कुछ समय के लिए शहरी फीडर पर सप्लाई दी। जेई अमित यादव ने जानकारी दी कि तूफान के कारण लुधैया 132 केवी सप्लाई बाधित हो गई, जिससे कायमगंज, शमशाबाद और कम्पिल जैसे क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। इन क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं रही।लगभग 11 घंटे तक बिजली ठप रहने के कारण लोगों के इनवर्टर और बैटरी भी काम नहीं आए । जलापूर्ति नहीं हो पा रही है । इतना सब कुछ होने के बाद भी बदले मौसम के करवट में अब तक सुधार नहीं हुआ है । इसलिए आ रही परेशानियां कम नहीं हो रही है ।
ब्युरो चीफ – जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes