KAIMGANJ NEWS – नगर के मुख्य चौराहा पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का भगवा रक्षा दल के लोगों द्वारा फूंके गए पुतला प्रकरण से पनपने लगा असंतोष, पार्टीजन इसे बता रहे अपमानित करने का चाल भरा षड़यंत्र
कायमगंज /फर्रुखाबाद
आजाद समाज पार्टी चीफ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का 18 सितम्बर को नगर के मुख्य चौराहे पर भगवा रक्षा दल के लोगों ने नारेबाजी करते हुए साथ ही कुछ अन्य तरीके से पेश आकर पुतला दहन किया था । यह जानकारी होते ही आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया । आज इसके विरोध में पार्टी लेटर पैड पर ज्ञापन तथा तहरीर ले – एस के सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह आजाद , धर्मेन्द्र कश्यप, रवि मौर्या, जिला संयोजक जय कुमार , बृजगोपाल यादव, भूपेन्द्र बौद्ध, रजनेश गौतम, साहिल , सादिक खां, डा० विपिन कुमार, विमलेश कुमारी, अभिषेक सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए । जहां उन्होंने ज्ञापन व तहरीर पुलिस को दी । साथ ही आक्रोश व्यक्त कर कहा कि अकारण ही 18 सितम्बर को नगर के मुख्य चौराहे पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष / नगीना सांसद श्री आजाद का पुतला भगवा रक्षा दल के लोगों द्वारा अपमान जनक ढंग से जलाया गया और जाति सूचक अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया । ऐशा अराजकता पूर्ण एवं घोर अपराध की श्रेणी में आता है । आरोप है कि इनके इस कृत्य से समाज में आक्रोश व्याप्त हो रहा है ।
= आक्रोशित पार्टी जनों ने की कार्यवाही की मांग =
इस पुतला दहन प्रकरण में की गई लिखित शिकायत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवा रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना पुत्र हीरालाल निवासी मु० जवाहरगंज कायमगंज व इसी संगठन के उनके साथियों शिवमंगल कौशल , अनूप चौबे, दिनेश वाथम , दिलीप कौशल, अर्जुन वाथम, रामजी कौशल, सनी शर्मा, शिवम कौशल , अनिल वाथम व पांच अन्य इन्हीं के संगठन साथियों / कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा बिना किसी कारण उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका जाना अति निंदनीय कृत्य है । उनका कहना है कि ऐशा अशोभनीय एवं निदंनीय कृत्य करके भगवा रक्षा दल के यह सभी लोग , जन प्रिय नगीना सांसद की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं । पुतला दहन करने वाले उक्त लोगों के विरुद्ध आजाद समाज पार्टी ने शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने की मांग कर कार्यवाही शुरू होने की आशा व्यक्त की, साथ ही स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उपरोक्त सभी पर कार्यवाही समय रहते नहीं की गई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी धरना प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb