KAIMGANJ NEWS दलित युवक ने गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगा की पुलिस से शिकायत

IMG 20250919 WA0199

KAIMGANJ NEWS – आरोपी बोला मारकर जमीन में दफना देगें सरकार हमारी है कुछ नहीं होगा हमारा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी सौरभ पुत्र शेरसिंह ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में कहा है कि वह दिनांक 18 /9/25 को अपने मित्र नितिन के साथ नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहा से शाम के समय अपने घर को आ रहा था । जब वह मोहल्ला चिलौली पठान के रास्ते पर पहुंचा, जहां एक खंडहर के पास पेशाव करने के लिए रुक गया ।

उसी समय खंडहर के पास वाले मकान में रहने वाले वरुण उर्फ नंदू गंगवार ( जो कि भाजपा के पूर्व नगर मंत्री वताए जा रहे हैं ) वहां अपने एक अजात साथी के साथ आ गए । पीडित का कहना है कि वरुण ने आते ही अकारण हम दोनों लोगों को अभद्र भाषा में गाली गलौज करना शुरू कर दिया । उसका कहना है कि उनके पूछे जाने पर मैंने बताया कि हम अपने घर जा रहे हैं । लघुशंका के कारण रुके थे । इस पर उन्होंने मेरा नाम व जाति पूछी उसका कहना है कि मैंने उन्हें अपना व साथी का नाम बता कर जैसे ही कहा कि हम दोनों जाटव समाज से हैं । आरोप है कि वस इतना सुनते ही वरुण व उनके साथी ने हम दोनों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग का लात घूँसों से बुरी तरह मारा पीटा । पीडित दलित युवक का कहना है कि आरोपियों ने उसे दोबारा कभी भी इस रास्ते से ना निकले के लिए कहते हुए धमकी दी कि यदि फिर इधर दिखाई दिया तो तुझे मारकर कब्रिस्तान के किसी कोने में दफना देंगे , इस समय सरकार हमारी है , ले – दे – कर छूट जायेंगे , हमारा कुछ भी नहीं होगा । पीडित का कहना है कि मिली धमकी और की गई मारपीट से वह तथा उसका परिवार बेहद चिंतित हैं । उसने रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का गुहार लगाई है । इस संबंध में आरोपी पक्ष से जानकारी लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नहीं हो सका ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes