KAIMGANJ NEWS जमीन का अंश निर्धारण करने के एवज में दिव्यांग कृषक ने लगाया लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप

Picsart 25 03 07 09 28 37 877

KAIMGANJ NEWS – सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेज किसान ने शीघ्र जांच कर, लेखपाल को निलंबित कर हल्के से ट्रांसफर करने की मांग की
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील कायमगंज के एक क्षेत्र में तैनात लेखपाल पर अंश निर्धारण के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप दिव्यांग कृषक ने लगाते हुए सक्षम अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है । मामला तहसील के कंपिल परगना अंतर्गत गांव पुरौरी का बताया जा रहा है।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
गांव पुरौरी निवासी पीडित शिकायतकर्ता विजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, उनकी कृषि भूमि गांव अकराबाद परगना कम्पिल में स्थित है। उन्होंने यह भूमि क्रय कर अपने पुत्र राजन द्विवेदी को विक्रय कर दी थी। अंश निर्धारण के लिए जब उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से अनुरोध किया, तो लेखपाल ने पूर्व के जमीन मालिकों के हस्ताक्षर लाने को कहा। जबकि, जमीदार दूसरे जनपदों में निवास करते हैं और शिकायतकर्ता स्वयं दिव्यांग हैं ।, जिससे यह कार्य उनके लिए असंभव हो गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि जिलाधिकारी ने जमीदारों से फोन पर ही पुष्टि कर सत्यापन कराने की अनुमति दी थी । लेकिन इसके बावजूद लेखपाल टालमटोल करते रहे। पीड़ित का दावा है कि लेखपाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि जमीदारों को बुलाने और प्रमाणित कराने का खर्चा 15 हजार रुपया देना पड़ेगा । तो ही अंश निर्धारण हो सकता है । उसने शिकायत के साथ तीन गवाहों के शपथ पत्र भी संलग्न किए हैं ।, जिन्होंने रिश्वत मांगने की घटना की पुष्टि की है। आरोप है कि लेखपाल का रखा हुआ प्राइवेट कर्मचारी स्वयं को लेखपाल और लेखपाल को कानूनगो बताकर भ्रम फैलाता है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए मामले का शीघ्र संज्ञान ले लेखपाल को निलंबित कर हल्के से ट्रांसफर कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes