कायमगंज फर्रुखाबाद 23 मई 2022
अभी बीते कुछ दिन पहले कायमगंज की जामा मस्जिद पर विवाद की स्थित तब उत्पन्न होती दिखाई दी थी ।जब हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना तथा उनके संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर कहा था, कि यह मस्जिद सरकारी भूमि पर बनी है। इसलिए अतिक्रमण की जद में आती है। सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने की मांग करते हुए हिंदू जागरण मंच ने कहा था कि यदि इस मस्जिद को 7 दिन के अंदर ना हटाया गया। तो उनका संगठन कायमगंज स्थित अपने ही कार्यालय पर आमरण अनशन प्रारंभ कर देगा। ज्ञापन के बाद प्रशासन सतर्क हुआ। उधर मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने हिंदू जागरण मंच के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा था कि मस्जिद जिस जगह पर तामीर है। वह भूमि एक मुस्लिम परिवार द्वारा मस्जिद के नाम बक्फ की गई है। इसके बाद ही इस स्थान पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। इसलिए हिंदू जागरण मंच का कहना बिल्कुल गलत है। यह जमीन सरकारी नहीं है, वल्कि मस्जिद बक्फ की जमीन पर वनी है।
इस संवेदनशील मामले में सतर्क प्रशासन ने भी मस्जिद से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया। उसमें भी मस्जिद वाली जगह सरकारी नहीं, बल्कि बक्फ की ही बताई जा रही है। फिर भी किसी ने सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने की नीयत से ट्विटर पर इस संबंध में एक भड़काऊ पोस्ट कर दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पोस्ट करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद भड़काऊ पोस्ट करने वाला शायद जल्द ही पकड़ में आ जाएगा, और इसके बाद भड़काऊ पोस्ट करने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था। इसका तो पता चल ही जाएगा । साथ ही वह व्यक्ति भी जेल की सलाखों के पीछे जाने से बचेगा नहीं ।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb