KAIMGANJ NEWS अग्नि कांड में गोदाम में रखीं तम्बाकू भरी बोरियां जलकर हुईं राख – लाखों का नुकशान

Picsart 25 05 14 20 33 28 338

KAIMGANJ NEWS – उठते धुँआ और विषैली गंध से पड़ोसी हुए परेशान – स्थानीय लोगों तथा अग्नि शमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया कावू, किन्तु तबतक जल चुका था सारा माल
– हुए नुकशान का फिलहाल सही आंकलन नहीं हो पाया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला कलाखेल स्थित एक तंबाकू गोदाम में भीषण आग लग गई। उठते धुँआ और फैलती विषैली गंध से पडोस में रहने वाले लोग परेशान हो उठे । इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिलाओं की सूचना पर व्यापारी नेता और उनका पुत्र समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि तंबाकू की बोरियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए कीमत की तम्बाकू तबाह हो चुकी थी । नगर के मोहल्ला लोहाई बाजार निवासी व्यापारी नेता अमित सेठ के पुत्र ऋषभ सेठ की मोहल्ला कलाखेल में महाकाल ट्रेडर्स नाम से फर्म है, जहां तंबाकू की लकड़ी की मैनार का कार्य किया जाता है। बुधवार तड़के पड़ोस के गोदाम में रहने वाली महिलाओं ने सूचना दी कि उनकी गोदाम में भीषण आग लग गई है।सूचना मिलते ही व्यापारी नेता अमित सेठ और उनका पुत्र ऋषभ समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। तंबाकू की बोरियां धू-धू कर जल रही थीं और आग की लपटें टीनशेड को चीरते हुए अंदर की ओर बढ़ रही थीं। आग की विकरालता देख लोगों ने तत्काल समरसिवल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आग की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग पर काबू पाए जाने तक तंबाकू की बोरियां जलकर खाक हो चुकी थीं। व्यापारी नेता ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपये की तंबाकू जलकर भस्म हो गई। वहींआग कैसे लगी इसका भी सही जानकारी नहीं हो सकी थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes