KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव विलसड़ी निवासी परमानन्द को पुलिस घायल अवस्था मे मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहाँ इलाज के दौरान घायल परमानन्द ने बताया कि वह अपने मक्का के खेत मे पानी लगा रहा था। तभी गांव के ही दबंग वहां आये और उसका पानी काट लिया और पानी का निकास अपने खेत मे कर लिया। जब उक्त ने इस बात बिरोध किया तो दबंगो ने उसे मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानवीन कर रही है।
=
पशुओं को बांधने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल
कायमगंज : –
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी रामबेटी को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहाँ इलाज के दौरान घायल रामबेटी ने बताया कि उसकी जगह पर उसकी जिठानी व जेठ जानवर बांध रहे थे, जिसका विरोध महिला ने किया इसी बात पर जेठानी व जेठ ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
=
सर्प दंश से बिगडी हालत
कायमगंज : .
क्षेत्रीय गांव नियाजी नगला निवासी दबलेश खेत पर कार्य कर रहा था। जहां घास मे छिपे बैठे ज़हरीले सांप ने उसे काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और उसके परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
=
थ्रेसिंग किया खेत में पड़ा भूसा जलाने का आरोप
कंपिल / कायमगंज
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी पुष्पा ने थाने में दी तहरीर मे कहा कि उसके 25 बीघा खेत मे गेहूं की फसल खड़ी थी। गेहूं मशीन से कटवाकर घर पहुंचा दिए थे। पुरानी रंजिश मे पड़ोसी युवक ने भूसे के लिए खड़ी फसल जला कर राख कर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मातृ शक्ति को नमन: किरन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सम्मान और संस्कारों का संगम
KAIMGANJ NEWS -मेधावी छात्रों की माताओं, शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों का हुआ भव्य सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में मातृदिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्रों की माताओं का हुआ सम्मान
KAIMGANJ NEWS पूर्व पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार बोलीं — माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु –[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news नाली के पानी को लेकर खूनी संग्राम: लाठी-डंडे, पाइप और बेलचे चले, जमकर पथराव — 7 घायल, तीन रेफर
Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां में रविवार को नाली के पानी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मां के सम्मान में भावनाओं का सैलाब, मदर्स डे समारोह में बच्चों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा विद्यालय परिसर, माताओं की आंखें हुईं नम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news चौपाल पर सोते भाइयों पर चढ़ा बेकाबू लोडर, संविदा चालक की मौत
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में तड़के दर्दनाक हादसा, एक युवक गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार पिकअप ने छीना मासूम कुनाल का बचपन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने[...]
May
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news दो घंटे में दो दर्दनाक हादसे, सड़क और चौपाल पर बिखरीं जिंदगियां
Farrukhabad news -सुबह लोडर ने छीनी एक युवक की सांसें, दोपहर में ढाईघाट पुल पर[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS “सी.पी. विद्या निकेतन में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश, पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह
KAIMGANJ NEWS मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार बोले—‘बच्चों का भविष्य संवारने में स्कूल और अभिभावकों की[...]
May