KAIMGANJ NEWS – पुलिस की नाक के नीचे व आंखों के सामने से निकलते रहे बालू लदे ट्रैक्टर किन्तु रोकना तो अलग की बात उधर आंख उठाकर देखा तक नहीं
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उफनाई गंगा नदी से तराई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है । ग्रामीणों के सामने हर तरह की समस्याएँ मुंह फैलाये खड़ी है । लगभग जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है । किन्तु माफियों का अबैध बालू खनन कारोवार जारी है ।
विडम्बना तो यह है कि पुलिस के सामने से बालू लादकर निकलते रहे ट्रैक्टर किन्तु पुलिस ने उनकी तरफ देखना तक मुनासिब नहीं समझा । आखिर क्यों? यह अनुत्वरित प्रश्न क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
-:मामला तब सामने आया जब :-
कायमगंज में सोमवार की शाम बूढ़ी गंगा के पुल पर जब सैकड़ों लोग बाढ़ के पानी में डूबे ग्रामीण मुलायमसिंह के शव को खोजने में जुटे थे । जहां मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। इसी समय भीड़ और बाढ़ के पानी को चीरते हुए ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो गई। पुलिस की मौजूदगी में बालू लदे ट्रैक्टरों को निकलते देख लोग हैरान रह गए। लेकिन पुलिस ने उन ट्रैक्टरों को रोककर पूछना तक मुनासिब नहीं समझा। ट्रैक्टर चालक बेखौफ निकलते चले गए। ये खनन किसके इशारे पर और कौन करा रहा है इसका जवाब किसी के पास नहीं था। क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काम लंबे समय से चल रहा है। खनन माफियाओं के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उनमें प्रशासन का खौफ नजर नहीं आता है। माफिया हर रोज लाखों के बारे न्यारे कर जहां जमीन को खोखला कर रहे हैं वहीं शासन को राजस्व की बडे पैमाने पर हांनि पहुंचाते हुए न्यायालय के निर्देशों की भी अवमानना कर रहे हैं । फिर भी ना जानें क्यों पुलिस तथा खनन विभाग एवं अन्य जिम्मेदार पूरी तरह शांति का परिचय दे , अनजान से दिखाई दे रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb