– संपूर्ण समाधान दिवस में 133 में से 20 समस्याओं का कराया अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण
Kaimganj News / Farrukhabad news, 21 जनवरी 2023
नव वर्ष 2023 में आयोजित हुए पहले संपूर्ण समाधान दिवस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति न्यायिक एक्शन में दिखाई दिए। फरियादियों की लगी भीड़ की ओर देखकर जब उन्हें पता चला कि अधिकतर समस्याएं अवैध कब्जे तथा कुर्रा, हिस्सा एवं विरासत दाखिल खारिज आदि राजस्व से जुड़ी हुई हैं।

तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि फरियादियों की भीड़ आगे चलकर दिखाई दी, तो लापरवाह लेखपालों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने समय से समस्याओं का निष्पादन ना करने वाले लेखपालों के वेतन पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया। पूछे गए प्रश्न के उत्तर में एडीएम श्री प्रजापति ने कहा कि लेखपालों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।

इसी समय में जांच कर सही ढंग से समस्याओं का निष्पादन करें, अन्यथा कार्यवाही होगी। आज आयोजित समाधान दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 133 फरियादियों ने आवेदन दिए, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। शेष 113 शिकायती पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उचित कार्यवाही का निर्देश दे सौप दिए गए।

समाधान दिवस में आए हरीश चंद्र पुत्र जैलाल निवासी ग्राम कछपुरा मजरा वीरपुर थाना नवाबगंज ने दबंग भू माफियाओं द्वारा अपनी जमीन पर किए गए कब्जे को कब्जा मुक्त कराने नाली निर्माण के साथ ही मेड़बंदी करा कर कब्जा दिलाने की, गांव सिनौली मजरा अहमदगंज की निवासिनी विधवा राजरानी पत्नी स्वर्गीय धनपाल ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर गुंडों द्वारा कब्जा कर लेने की, वही थाना कंपिल के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी मिथिलेश पुत्री रामनरेश ने सामूहिक रूप से किए गए शारीरिक शोषण के आरोपियों के विरुद्ध अब तक कार्यवाही ना होने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई ।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर की निवासी अजरीन पुत्री इन्तियाज ने अपने दहेज लोभी पति से दहेज का सामान वापस दिलाने ,जबकि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ही गांव लुधैइया निवासी विधवा सुनीता ने अपने ही जेठ व देवर आदि पर अवैध रूप से उसके हिस्से का मकान जबरिया कब्जा कर गांव से भगाने की धमकी देने की शिकायत की, थाना कंपिल क्षेत्र के गांव हरिकरनपुर निवासी अरुण कुमार ने गरीबी तथा लाचारी का वास्ता देकर दबंग भू- माफियाओं से जमीन कब्जा मुक्त कराने, वही कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मऊफरीदाबाद मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी सैयद माशूक अली उर्फ नन्हे मियां ने भी अपनी निजी पैतृक जमीन पर दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने का प्रयास करने की तथा क्षेत्र के गांव फतेहपुर परिऊली निवासी अतुल दुबे पुत्र वेद प्रकाश ने भी भू माफियाओं द्वारा उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की, जबकि थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव कक्युली निवासी छंगेलाल व रामप्रकाश ने लेखपाल की कारगुजारी उजागर करते हुए उनकी पैतृक जमीन कि गलत विरासत दर्ज करने की शिकायत करते हुए अपनी पैतृक जमीन अपने ही नाम करने की गुहार लगाई। इसी के साथ आए अन्य शिकायती पत्रों में से अधिकतर राजस्व विभाग से जुड़े हुए थे। जो लेखपालों की भ्रष्टाचार युक्त लापरवाह कार्यशैली से जुड़े बताए गए। जैसे कारणों से ही अपर जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों को कड़ी चेतावनी जारी करनी पड़ी। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न समाधान दिवस अवसर पर एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, एसएचओ कायमगंज जय प्रकाश पाल एवं थाना प्रभारी थाना कंपिल, शमशाबाद, नवाबगंज, मेरापुर के अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों के अधिकांश अधिकारी तथा जिम्मेदार कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Kaimganj News: पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन कायमगंज पर लगा गंदगी का अंबार
-
Kaimganj News: हरी झंडी दिखाकर सारथी वाहनों को सीएचसी अधीक्षक ने किया रवाना
-
Aligarh: हल्दी,सिन्दूर और सवा फुट का छूरा,युवक को पेड़ से बांधकर बलि देने वाले थे तांत्रिक
-
Gorakhpur News: यूपी से दो का हुआ सेलेक्शन,पीएम मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगी शिवांगी
-
Free Metro on Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलेगा मेट्रो फ्री स्मार्ट कार्ड, केवल 10 दिनों तक मिलेगा ये ऑफर, फिर चुकानी होगी कीमत
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb