KAIMGANJ NEWS – सूचना के बावजूद भी अबतक क्षति का आंकलन करने नहीं पहुंचा कोई – परिवार फसा संकट में
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले दो दिन से आसमानी कहर की तरह हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । गलियां सड़कें आम साथ ही खेतों और खलिहानों सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है । इस प्राकृतिक आपदा के कहर से घर गिरी की घटनाएँ शुरू हो गई हैं । नगर कायमगंज के मोहल्ला काजमखां (पुरानी मुंसिफी ) निवासी माहीन खान पत्नी दानिश खाँ का मकान भारी बर्षा के कारण भरभरा कर धरासाई हो गया ।
इस परिवार के पास एक मात्र यही पुराना कच्ची ईटों से बना हुआ मकान रहने के लिए था । वह भी आज सवेरे समय लगभग 9-30 बजे बिखरकर ध्वस्त हो गया । जिस समय यह मकान धरासाई हो रहा था । घसती दीवारें और छत की हालत देख गृहस्वामिनी माहीन खान अपने दो अवोध बच्चों को लेकर खुले मैदान में दौड़कर पहुंच गई । वहीं उनके पति भी साथ ही भाग कर बाहर आ गए । इसी कारण जनहांनि नहीं हो सकी । अन्यथा हादसा दुखद हो सकता था । मकान ढह जाने से यह परिवार फिलहाल बेघर हो गया है । पडोस के ही एक छोटे से कमरे में बच्चों को लेकर वर्षा से बचाव कर रहा है । ध्वस्त हुए मकान के मलवे में खाने पीने की चीजों व गृहस्थी का अन्य सामान दब कर बर्बाद हो गया है ।घर गिरी की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है । किन्तु अबतक मौके पर किसी सरकारी कर्मचारी ने पहुंच कर स्थिति तक नहीं देखी थी । भीषण वर्षा का सितम जारी है और ऐसे में बेघर हो चुके इस परिवार के सामने सिर छुपाने तक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है । पडोसियों तथा मोहल्ले के तमाम लोगों ने बेघर हो चुके इस परिवार को जल्द ही आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रशासन से मांग की है। ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb