KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
गंगा नदी में आई बाढ़ से गंगा रौद्र रूप में दिखाई दे रही है । बाढ से गंगा तटवर्ती क्षेत्र में बसे गांव पानी से घिरे हैं वहीं खेतो में खड़ी फसलें जल मग्न हो चुकी है । निचले भाग में खड़ी फसलों के सड़-गल कर नष्ट होने की संभावना दिखाई दे रही है । बाढ पीडित घरों की छतों तथा अन्य कुछ ऊँचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं । इंसानों के भोजन से भी अधिक पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है । बाढ़ के कारण बढ़े जल स्तर से बूढी गंगा तक में पानी ही पानी नजर आ रहा है । स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कंपिल से जाने बाले अटैना घाट का तथा शमशाबाद के ढाई घाट वाली सड़कों के ऊपर से पानी तेज धार के साथ बह रहा है । सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुलिस की देखरेख में बैरियर लगवाकर आने जाने पर रोक लगा दी है । स्कूली बच्चों के स्कूल जाने वाले रास्ते बाढ़ की चपेट में आ गए हैं । बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं । देखा गया कि क्षेत्र के गांव पचरौली, सूखा नगला, चौखडिया , सिनौली, भजी नगला, नगला किंदर आदि ग्रामों में पानी भर गया है । यहां के निवासी बताते हैं कि पिछले 8 दिन से गांव खेत हर जगह पानी भरा हुआ है ।
इनसेट :-
बाढ़ का नजारा देखने पहुंच रहे शहरी लोग ले रहे मजे, वहीं बहुत से लोग जाल डाल मछलियां पकडने में व्यस्त
कायमगंज : –
बाढ की त्रासदी क्षेल रहे गंगा तराई क्षेत्र में बसे ग्रामीण जहां परेशान हो रहे है । वहीं शहर से बाढ़ देखने जा रहे बहुत से लोग उफनाई गंगा से बदले नजारे को देख कर खासा लुत्फ ले मनोरंजन कर रहे हैं । वे देखते है कि लोग कैसे पानी से निकल रहे हैं सड़कों के किनारे या छतों पर चूल्हा जला रहे हैं । जैसे नजारे इनके लिए मनोरंजन बन गए हैं । वहीं बाढ़ में वहकर काफी मात्रा में आ रहीं मछलियों का बहुत से लोग जाल डालकर शिकार करने में व्यस्त हैं ।
इनसेट :-
बेसहारा वृद्धा की झोपड़ी में भरा पानी
कायमगंज : –
कहते हैं कि वृद्धावस्था में जव अपने साथ छोड़ दें । तो उस बुजुर्ग पर क्या वीतती है इस पीड़ा को वही जानता है । बाढ़ प्रभावित गांव चौखडिया में 75 साल की वृद्ध महिला ईश्वरमति झोपड़ी में रह रही हैं । वहीं खाना भी बनाती है , वृद्धा के बच्चे तक उसका ख्याल नहीं रखते हैं । अब उसकी झोपड़ी में भी पानी भर गया तो बेचारी परेशान हो कह रहीं थी कि उसकी फिक्र किसी को नहीं है ।
इनसेट :-
तहसील क्षेत्र के लगभग सेंतीस गांव बाढ की चपेट में, प्रशासन ने सभी से शरणालयों में रहने का किया अनुरोध
कायमगंज :-
एसडीएम अतुलकुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए सभी लोगों से कहा गया है कि वे असुरक्षित स्थानों तथा रोड़ों के किनारे ना रहें । स्थापित शरणालयों में ही रहें । वहीं वचाव तथा राहत के लिए 28 नावों एवं २ स्टीमर लगाए जाने की भी एसडीएम ने जानकारी दी है । उनके अनुसार तहसील क्षेत्र के माधवपुर माजरा बोरा, अहिवरन नगला, धीमर नगला मंतपुरा, गढ़ी मजरा पथरामई, चौड़ेरा, छोटी कारव, अंतू नगला, मस्तानी, भरथरी, एकलहरा, पुंथर देहमाफी, शेखपुर हुसंगा, नूनैरा, चौखड़िया, सिनौली, गंगपुर, कमरूदीननगर, पलितपुरा, करई, पथरामई, कैल्याई, कमतरी, समाइचीं पुर चितार, सैदपुर पिस्तौर, तरण नगला मजरा नारूआ नगला, जटपुरा, कासिमपुर तराई, नगरीय, बत्तीस मजरा अजीजाबाद, चौराहार, गुटौटी दक्षिण, पहलानी दक्षिण, अलमापुर, कटरी दुनंदा, गड़िया हैवतपुर, कटरी रूपपुर मंगलीपुर, कटरी तौफीक, मसूदपुर पट्टी, अचानकपुर मजरा हैबतपुर, बंगशनगर आदि 37 गांव बाढ़ से प्रभावित है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep